Disadvantages Of Giving Advice: प्रत्येक व्यक्ति के अंदर कोई न कोई आदत होती है. जहां कुछ आदतें व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करती हैं, तो कुछ के कारण निराशा ही हाथ लगती है. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति की छोटी-से-छोटी आदत का कुंडली में मौजूद नवग्रहों पर प्रभाव पड़ता है. इसमें बात-बात पर सलाह देने की आदत से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया है. चलिए जानते हैं कि बिना मांगे सलाह देने की आदत से कौन-कौन से ग्रह कमजोर होते हैं और उसका नकारात्मक प्रभाव कैसे व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है.
जीवन पर पड़ता है ग्रहों का अशुभ प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कई ऐसे ग्रह हैं, जो सलाह देने से जुड़े हैं. यदि कोई व्यक्ति बिना मांगे सलाह देता है तो उसकी कुंडली में उन ग्रहों की स्थिति कमजोर होने लगती है. इसके अलावा जानबूझकर गलत सलाह देने से भी कुछ ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ता है.
सलाह देने से कमजोर होते हैं ये 2 ग्रह
बुध ग्रह व्यक्ति के संवाद कौशल और सोचने की क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है. यदि कोई व्यक्ति बिना मांगे किसी को बार-बार सलाह देता है या झूठी जानकारी फैलाता है तो उसकी कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर होने लगती है. वहीं, देवगुरु बृहस्पति ग्रह का संबंध ज्ञान से है. अगर व्यक्ति बिना मांगे ज्ञान बांटता है तो उसकी कुंडली में देवगुरु बृहस्पति ग्रह की स्थिति कमजोर होने लगती है.
शनि ग्रह का भी पड़ता है अशुभ प्रभाव
शनि ग्रह को न्याय और कर्म का देवता माना गया है. अगर आप किसी व्यक्ति को गलत सलाह देते हैं या झूठी बातों का प्रचार करते हैं तो आपसे शनि देव नाराज हो सकते हैं.
बुध ग्रह के कमजोर होने के नुकसान
- पाचन और त्वचा संबंधी समस्याएं होती हैं.
- दांत और बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं.
- आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है.
- याददाश्त कमजोर होने लगती है.
- निर्णय लेने में समस्या होती है.
- रिश्ते कमजोर होने लगते हैं.
- किसी भी चीज में मन नहीं लगता है.
- बेवजह की बदनामी का सामना करना पड़ता है.
- कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है.
देवगुरु बृहस्पति ग्रह के कमजोर होने के नुकसान
- वजन बढ़ने लगता है.
- पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं परेशान करती हैं.
- आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है.
- संपत्ति से जुड़े विवाद परेशान करते हैं.
- वैवाहिक जीवन में मिठास नहीं रहती है.
- निर्णय लेने में कठिनाई होती है.
- बुरे व डरावने सपने आते हैं.
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
9 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
10 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
13 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
15 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
17 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines