Dining Table Mistakes: वास्तु शास्त्र में डाइनिंग टेबल को केवल खाने की जगह नहीं, बल्कि पारिवारिक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है. यहां रखी छोटी सी गलत चीज भी मन, सेहत और धन से जुड़ी परेशानियां बढ़ा सकती है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि डाइनिंग टेबल पर क्या न रखा जाए और क्या रखा जाए? आइए इसे विस्तार से जानते हैं.
दवाइयां क्यों न रखें?
डाइनिंग टेबल पर दवाइयां रखने से बीमारी का भाव बना रहता है. इससे घर के वातावरण पर नकारात्मक मानसिक असर पड़ता है. भोजन करते समय मन का शांत रहना जरूरी होता है, जो दवाइयों की मौजूदगी से प्रभावित हो सकता है.
नमकदानी की जगह तय करें
साल्ट शेकर यानी नमकदानी यदि हमेशा टेबल पर दिखे तो कमी और अभाव का संकेत माना जाता है. यह धन हानि को बढ़ावा देता है. बेहतर यह रहता है कि नमक को किचन में या बंद डिब्बे में रखा जाए. इससे भोजन क्षेत्र साफ और संतुलित लगता है.
बिल और कागज न रखें
डाइनिंग टेबल पर बिजली, पानी के बिल, ऑफिस फाइल या जरूरी कागज रखने से तनाव बढ़ता है. ध्यान रखें, यह जगह आराम और परिवार के साथ समय बिताने के लिए होती है, न कि जिम्मेदारियों का बोझ रखने के लिए.
मोबाइल और लैपटाप से दूरी
खाने के समय मोबाइल या लैपटाप टेबल पर रखा जाए तो ध्यान बंटता है. वास्तु के अनुसार इलेक्ट्रानिक चीजें भोजन की सकारात्मक ऊर्जा को कमजोर करती है. साथ ही पारिवारिक बातचीत भी कम हो जाती है.
यह भी पढ़ें: Gurus of Hindu Epics: शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता भारत के 7 महान गुरु, जिनके शिष्य हैं महायोद्धा इतिहास-पुरुष
टूटे बर्तन हटाएं
टूटी प्लेट, चिप लगी कटोरी या क्रैक हुआ गिलास नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. ऐसे बर्तन ऊर्जा प्रवाह को रोकते है और मन में असंतोष पैदा कर सकते है. साथ ही ये अनावश्यक खर्च को बढ़ावा देते हैं.
बासी खाना न छोड़े
डाइनिंग टेबल पर लंबे समय तक बचा हुआ खाना रखना सेहत और स्वच्छता दोनों के लिए सही नहीं. इससे बदबू और आलस का भाव बढ़ता है, जो घर की सकारात्मकता को प्रभावित करता है.
क्या रखें डाइनिंग टेबल पर
टेबल साफ और व्यवस्थित रहे तो घर में सुकून बढ़ता है. ताजे फल, पानी से भरा जग या हल्के रंग के फूल रखे जा सकते है. हल्की रोशनी और सादगी भोजन के अनुभव को बेहतर बनाती है.
रोजमर्रा की छोटी आदतें
खाना खाने के बाद टेबल तुरंत साफ करना, कपड़ा बिछाना और अनावश्यक सामान हटाना अच्छी आदत मानी जाती है. यह आदतें घर में संतुलन और शांति बनाए रखने में मदद करती है.
इसमें कोई संदेह नहीं है कि डाइनिंग टेबल को हल्का, साफ और सकारात्मक रखने से घर का माहौल अपने आप बेहतर महसूस होता है. जब डाइनिंग टेबल और घर व्यवस्थित रहता है, तो मन और विचार भी प्रायः व्यवस्थित रहते हैं.
यह भी पढ़ें: Loan Payoff Vastu Tips: सिर से कर्ज का बोझ हटाने के लिए अपनाएं ये 4 आसान वास्तु उपाय, घर में तुरंत आएगा पैसा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
1 hr agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
5 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
6 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
8 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines