Dhanteras 2025: धनतेरस, दीपावली से पहले मनाया जाने वाला पहला और अत्यंत शुभ पर्व है। यह दिन न सिर्फ खरीदारी के लिए विशेष होता है, बल्कि इस दिन की गई पूजा से घर में समृद्धि, स्वास्थ्य और सौभाग्य आता है। वर्ष 2025 में धनतेरस का पर्व शनिवार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं, इस दिन का महत्व, पूजा का मुहूर्त, विधि और सामग्री से जुड़ी सभी जरूरी बातें।
धनतेरस 2025 की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
धनतेरस तिथि: 18 अक्टूबर 2025, शनिवार
प्रदोष काल: शाम 5:48 बजे से रात 8:20 बजे तक
वृषभ काल: शाम 7:16 बजे से रात 9:11 बजे तक
धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 7:16 बजे से रात 8:20 बजे तक
धनतेरस की पूजा विधि
घर और पूजा स्थान की सफाई करें: मुख्य द्वार और पूजा स्थल को अच्छे से साफ करें और रंगोली बनाएं।
पूजा चौकी सजाएं: उत्तर-पूर्व दिशा में एक चौकी रखें, उस पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं।
कलश की स्थापना करें: एक तांबे या मिट्टी का कलश लें, उसमें गंगाजल और साफ पानी भरें, आम के पत्ते डालें और ऊपर नारियल रखें।
देवताओं की प्रतिमाएं रखें: भगवान धन्वंतरि, देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर और गणेश जी की मूर्तियाँ या चित्र स्थापित करें।
षोडशोपचार पूजा करें: हल्दी, कुमकुम, चंदन, अक्षत, फूल, दीप, धूप, मिठाई और दक्षिणा से पूजा करें।
दीपक जलाएं: पूजा के समय गाय के घी का बड़ा दीपक और 13 छोटे दीये जलाएं।
भोग और आरती करें: खील, बताशे, मेवे और मिठाइयों का भोग लगाएं, फिर आरती करें।
ये भी पढ़ें: Hastrekha Prediction: हथेली पर इस तरह से करें पर्वतों की पहचान और खुद से जानें अपना भाग्य
धनतेरस पूजा सामग्री की संपूर्ण सूची
- भगवान धन्वंतरि, लक्ष्मी और कुबेर की मूर्तियाँ या चित्र
- गंगाजल और साफ पानी
- हल्दी, कुमकुम, चंदन, इत्र
- फूल और फूलों की माला
- कलावा (मौली), जनेऊ
- पूजा चौकी और लाल/पीला कपड़ा
- कलश, आम के पत्ते, नारियल
- खील, बताशे, मिठाई, मेवे
- अक्षत (चावल), साबुत धनिया
- 13 मिट्टी के दीपक, गाय का घी, कपूर, अगरबत्ती
- दक्षिणा, नमक
- चांदी/सोने का सिक्का या नई धातु की वस्तु
- नई झाड़ू
धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या न खरीदें?
क्या खरीदें: चांदी/सोने के सिक्के, बर्तन, झाड़ू, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन या धातु से बनी चीजें।
क्या न खरीदें: कांच, एल्युमिनियम या लोहे के सामान, काली वस्तुएं या नुकीली चीजें (छुरी, कैंची आदि)।
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: यदि चाहते हैं सफलता, तो इन 6 गलतियों से बचें, वरना हो जाएंगे बर्बाद
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
रसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
40 mins agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 hr agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
2 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
4 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
6 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
23 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines