Dhanteras 2024: दिवाली को हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। दिवाली का त्योहार पांच दिनों तक चलता है, जिसके प्रत्येक दिन का अपना महत्व है। इन पांच दिनों के दौरान देवी-देवताओं की उपासना करने के साथ-साथ घर व दुकान में दीपक जलाना शुभ होता है। दिवाली के पहले दिन धनतेरस फिर छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, गोवर्धन पूजा और अंत में भाई दूज का पर्व मनाया जाता है।
दिवाली के पहले दिन यानी धनतेरस पर धन की देवी मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि जी की पूजा की जाती है। चलिए जानते हैं इस साल धनतेरस का पर्व किस दिन मनाया जाएगा। इसी के साथ आपको माता लक्ष्मी, कुबेर जी और धन्वंतरि जी की पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में भी पता चलेगा।
2024 में धनतेरस कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस यानी धनत्रयोदशी का पर्व मनाया जाता है। इस बार त्रयोदशी तिथि का आरंभ 29 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:31 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 30 अक्टूबर को दोपहर बाद 01 बजकर 15 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। धनतेरस के अगले दिन 30 अक्टूबर 2024 को छोटी दिवाली और 31 अक्टूबर 2024 को बड़ी दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2024: जानें धनतेरस पर लक्ष्मी-कुबेर और धन्वंतरि जी की पूजा करने की सही विधि
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
धनतेरस पर धन की देवी माता लक्ष्मी और धन्वंतरि जी की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:30 मिनट से लेकर रात 08:12 मिनट तक है। जबकि 29 अक्टूबर 2024 को श्री कुबेर पूजन का मुहूर्त शाम में 7 बजकर 15 मिनट से लेकर 8 बजकर 25 मिनट तक है। दिवाली यानी 31 अक्टूबर 2024 को श्री लक्ष्मी पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त शाम 6 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 20 मिनट तक है, जबकि सामान्य मुहूर्त रात में 08:20 से लेकर 08:50 तक है।
1 नवंबर को पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का आरंभ 31 अक्टूबर, गुरुवार को दोपहर 03 बजकर 52 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 1 नवंबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर होगा। अमावस्या तिथि का समापन क्योंकि 1 नवंबर 2024 को हो रहा है। इसलिए कुछ लोग इस दिन दिवाली का पर्व मनाने की बात कर रहे हैं।
1 नवंबर 2024 को माता लक्ष्मी की पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 42 मिनट से लेकर सुबह 10 बजे तक है। इसी दिन सुबह 10:00 से लेकर 10:40 तक देवी-देवताओं की पूजा का सामान्य मुहूर्त है। बता दें कि 1 नवंबर 2024 माता लक्ष्मी की पूजा का एक ओर सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है, जो शाम में 4:10 से लेकर 4:40 मिनट तक है।
ये भी पढ़ें- Diwali 2024: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? कब है दिवाली, जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Sarva Pitru Amavasya 2026: पितृ दोष से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए पितरों को प्रसन्न करने के उपाय
11 hrs agoPitru Paksha 2026: जीवन में सुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें श्री पितृ चालीसा का पाठ, यहां पढ़ें लिरिक्स
13 hrs agoKaalchakra: कैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
14 hrs agoChhath Puja 2026 Date: कब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक, यहां जानिए सही तारीख
15 hrs agoIndira Ekadashi 2026: 6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए पितृ पक्ष की सही तारीख और महत्व
17 hrs agoSharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद, जानिए
1 day agoVideo: पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम, जानिए
1 day agoGaruda Purana: मृत्यु के बाद नाक-कान में क्यों लगाई जाती है रुई? जानिए गरुड़ पुराण और विज्ञान से जुड़ा रहस्य
1 day agoKaalchakra: पितृ पक्ष में श्राद्ध करना क्यों होता है जरूरी? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए महत्व
1 day agoMahalaxmi Vrat Upay: आज महालक्ष्मी व्रत का समापन, धन-धान्य की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines