Dhan Ke Upay: नए साल के पहले दिन कुछ लोग जहां मौज-मस्ती भरी एक्टिविटीज में एंगेज रहते हैं, तो कुछ लोग पहली जनवरी को धर्म-कर्म के कार्यों में व्यस्त रहते हैं। मौज-मस्ती में डूबे लोगों में से कुछ लोग दिन की शुरुआत भगवान के दर्शन और पूजा के साथ भी करते हैं। वहीं, कुछ लोग जो गुजरे हुए साल में कष्ट, परेशानी, कर्ज और तनाव में डूबे थे, वे साधना और देवी-देवताओं को प्रसन्न के करने के उपायों और टोटकों में मग्न हो सकते हैं। यदि आपका भी साल 2024 कुछ अच्छा नहीं गुजरा है या आपने यह सोच लिया है कि साल 2025 में धन की बारिश में नहाना है, यहां दूर्वा घास और तुलसी की ताजे मंजरी से जुड़े कुछ विशेष उपाय दिए गए हैं, जिससे आपके मन की बात पूरी हो सकती है।
क्यों खास है 1 जनवरी 2025 का दिन?
नए साल 2025 की शुरुआत यानी 1 जनवरी का दिन बुधवार को पड़ रहा है। यह दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित है। भगवान गणेश ऋद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ के स्वामी हैं। वे विघ्न और बाधाओं को समाप्त कर जीवन को सुखमय बनाते हैं। इसलिए वे दुखहर्ता और सुखकर्ता कहलाते हैं। वहीं, बुध ग्रह वाणी, बुद्धि, व्यापार, धन लाभ, साझेदारी और मनोरंजन के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। बता दें कि गणेश जी और बुध ग्रह दोनों ही सुख, धन, समृद्धि और संपन्नता की बरकत के लिए प्रसिद्ध हैं।
ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों में होते हैं राजसी गुण, भगवान सूर्य होते हैं मेहरबान!
दूर्वा घास के उपाय
सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें। भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने 21 दूर्वा घास की गांठें अर्पित करें। दूर्वा को शुद्ध जल से धोकर अर्पित करें। इसके साथ ही ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। यह उपाय हर प्रकार विघ्न और बाधाओं को दूर करेगा। स्वास्थ्य लाभ और धन की आमद तेज करने के लिए तिल के तेल की दीपक जलाने से लाभ होता है। इस उपाय से भगवान गणेश जल्द ही धन की बारिश कर सकते हैं, जिसे संभालना मुश्किल हो सकता है।
तुलसी की मंजरी के उपाय
एक जनवरी को शुभ बनाने के लिए इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही बुध ग्रह को तुलसी की ताजी मंजरी अर्पित करें। तुलसी के पत्तों को धोकर भगवान गणेश के चरणों में रखें और ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को भगवान विष्णु के नारायण रूप का प्रतिनिधि माना गया है। इससे बुध ग्रह आपके काम के सफल होने में सहायक हो सकते हैं। अटके हुए काम बनने लगेंगे और रुका हुआ धन मिल सकता है। कर्ज से मुक्ति मिलती है।
संयुक्त प्रभावशाली उपाय
हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल और हरी सब्जियों का दान करने से जल्द ही लाभ होता है। इस दिन को आप न केवल पीले और हरे वस्त्र पहनें, बल्कि पीले रंग का भोजन करें। साथ ही बुधवार के दिन श्रीगणेश के बीज मानर और बुध ग्रह के मंत्र का जाप करें। ये उपाय आपके जीवन में खुशियों को कभी कम नहीं होने देंगी।
इसके साथ ही, एक खास संयुक्त उपाय यह भी कर लें। आप दूर्वा और तुलसी के पत्तों को पीसकर चंदन से मिलाकर तिलक बना लें। इस तिलक को भगवान विष्णु और गणेश जी और बुध ग्रह के माथे पर लगाएं और इसके बाद आप भी इस चंदन धारण करें। ईश्वर कृपा से जल्द ही आपके पास शुभ समाचार आने शुरू हो जाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि में एक ही दिन होगा अष्टमी-नवमी का कन्या पूजन, जानिए विधि
18 mins agoआज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
5 hrs agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
22 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
1 day agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
1 day agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
2 days agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines