Beard Hair Shubh & Ashubh Sanket: पुरुषों को दाढ़ी-मूंछ आना आम बात है. जहां कुछ लड़कों को बहुत जल्दी दाढ़ी-मूंछ आ जाती है, वहीं कुछ की काफी उम्र होने पर भी नहीं आती है. हालांकि, दाढ़ी-मूंछ का संबंध शरीर के विभिन्न हार्मोन से है, जो कि एक शारीरिक प्रक्रिया है. खास बात ये है कि इस शारीरिक लक्षण का उल्लेख सामुद्रिक शास्त्र में भी है. सामुद्रिक शास्त्र में शरीर की बनावट, निशान और साइज आदि से व्यक्ति के भाग्य का विश्लेषण किया जाता है.
इसमें दाढ़ी आने के शारीरिक लक्षण को भी एक महत्वपूर्ण संकेत माना गया है, जिसके जरिए पुरुषों के स्वभाव, सेहत, लव लाइफ, करियर और जीवन के अन्य पहलुओं से जुड़े सवालों के जवाब मिल सकते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं सामुद्रिक शास्त्र में दाढ़ी से जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में.
पतले व नरम बाल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन पुरुषों की दाढ़ी के बाल पतले व नरम होते हैं, वो बहादुर नहीं होते हैं. ऐसे पुरुष कोई भी बड़ा फैसला लेने से डरते हैं और जीवन में अपने दम पर सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं. अक्सर ये लोग भीड़ का हिस्सा बनकर रह जाते हैं.
ये भी पढ़ें- Forehead Lines: माथे पर 3 से ज्यादा रेखा और V बनना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
घने बाल
घनी दाढ़ी को सामुद्रिक शास्त्र में अच्छे चरित्र की निशानी माना गया है. ऐसे पुरुष अपना हर रिश्ता दिल से निभाते हैं और कभी-भी सामने वाले व्यक्ति को धोखा देने का प्रयास नहीं करते हैं. ये अपने पार्टनर से लॉयल (वफादार) होते हैं और उनकी खुशी का भरपूर ख्याल रखते हैं.
काले और मोटे बाल
जिन पुरुषों की दाढ़ी बहुत ज्यादा काली और बाल मोटे होते हैं, उनका दिमाग काफी तेज होता है. ऐसे पुरुषों को हारना पसंद नहीं होता है. ये अपनी मेहनत से कम उम्र में जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं. हालांकि, ऐसे पुरुष रिश्ता निभाने में भी अच्छे होते हैं. ये जल्दी से अपने पार्टनर को धोखा नहीं देते हैं, बल्कि संबंधों को जोड़ने के लिए तमाम प्रयास करते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
3 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
5 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
9 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
13 hrs agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
1 day agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
2 days agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
2 days agoदशहरा पर 'राम नाम' के जाप से होगा बेड़ा पार, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines