हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Choti Diwali 2025: आज छोटी दिवाली पर हनुमान जी को ऐसे अर्पित करें दीपक, बजरंगबली की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Choti Diwali 2025: आज कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि है. इस दिन छोटी दिवाली और नरक चतुर्दशी मनाई जाती है. नरक चतुर्दशी पर हनुमान जी की पूजा का महत्व होता है. आपको आज हनुमान जी को यहां बताए तरीके से दीपक अर्पित करना चाहिए.

विज्ञापन

Choti Diwali 2025: आज 19 अक्टूबर, दिन रविवार को छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है. नरक चतुर्दशी पर हनुमान जी की पूजा का विधान है. इसे काली चौदस भी कहते हैं. छोटी दिवाली पर यम का दीपक जलाया जाता है और हनुमान जी को भी दीपक अर्पित किया जाता है. आप आज छोटी दिवाली पर दुखों को खत्म कर पापों के नाश के लिए हनुमान जी को दीपक अर्पित करें. चलिए जानते हैं कि, छोटी दिवाली का रात को आपको किस तरह हनुमान जी को दीपक अर्पित करना चाहिए.

छोटी दिवाली पर ऐसे अर्पित करें दीपक

चौमुखी दीपक

विज्ञापन

नरक चतुर्दशी की रात को हनुमान जी के समक्ष चौमुखी दीपक जलाना शुभ माना जाता है. आपको चौमुखी दीपक प्रज्वलित कर घर के ईशान कोण यानी घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए. आपको चौमुखी दिया सरसों के तेल या देसी घी से जलाना चाहिए.

सरसों के तेल का दीपक

विज्ञापन

छोटी दिवाली पर आप हनुमान जी को सरसों के तेल का दीपक अर्पित कर सकते हैं. आप सरसों के तेल का दीपक जलाएं और साथ ही “ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्” मंत्र का जाप करें. इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है.

ये भी पढ़ें – Choti Diwali 2025 Upay: आज छोटी दिवाली पर इन 3 खास उपायों से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, होगा दरिद्रता का नाश

विज्ञापन

आटे का दीपक

हनुमान जी को छोटी दिवाली के दिन आटे से बने दीपक को अर्पित करना चाहिए. आप आटे से दिया बनाए और इसमें चमेली के तेल का इस्तेमाल कर प्रज्वलित करें. इसके बाद इस दीपक को हनुमान मंदिर में रखें. इस उपाय से शनि दोष से मुक्ति मिलती है.

विज्ञापन

यम का दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त

छोटी दिवाली पर यम की दीपक जलाने का महत्व होता है. इस बार यम का दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 50 मिनट से शाम को 7 बजकर 02 मिनट तक है. इस दौरान आप यम का दीपक जला सकते हैं. यम का दीपक जलाने के बाद मृत्यु के देवता यमराज से अकाल मृत्यु के भय को दूर करने के लिए प्रार्थना करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola