Chhath Puja 2025 Vrat: छठ पूजा को एक महापर्व माना जाता है, जिससे लाखों लोगों की आस्था जुड़ी है. खासकर, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में छठ पूजा की धूम देखने लायक होती है. ये पर्व कुल 4 दिनों तक चलता है, जिस दौरान सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है. साथ ही निर्जला व्रत का संकल्प लिया जाता है, जिस दौरान न तो कुछ खाना होता है और न ही पानी पीना होता है. ऐसे में कुछ लोग इस व्रत को पूरा नहीं कर पाते हैं. इसके अलावा कई बार गलती से भी व्रत खंडित यानी टूट जाता है.
अगर गलती से आपका भी छठ पूजा का व्रत टूट जाता है तो घबराएं नहीं. कुछ उपायों को करके आप प्रायश्चित कर सकते हैं. चलिए अब जानते हैं यदि गलती से छठ का व्रत टूट जाता है तो उसका प्रायश्चित कैसे करें.
छठ का व्रत टूट जाए तो क्या करें?
यदि छठ पूजा का व्रत टूट जाए तो सबसे पहले छठी मैय से माफी मांगें और फिर उपवास को जारी रखें. साथ ही पुजारी की सलाह पर अपनी क्षमता के अनुसार दान करें. ये प्रायश्चित का एक तरीका है, जिसे छठी मैय स्वीकार जरूर करती हैं.
अगर एक बार व्रत टूट जाता है, जिसे आप जारी नहीं रख सकते हैं तो अगले दिन व्रत रखने का संकल्प लें और सच्चे मन से सभी नियमों का पालन करके उपवास को पूरा करें. गौरतलब है कि प्रायश्चित करने के बाद व्रत का फल मिल जाता है. साथ ही देवी-देवता भी नाराज नहीं होते हैं.
छठ पूजा की तिथियां
इस बार छठ पर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर 2025 से हो रही है, जिसका समापन 3 दिन बाद 28 अक्टूबर को होगा. 25 अक्टूबर को नहाय खाय होगा, जिसके बाद 26 अक्टूबर को खरना की पूजा, 27 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य और 28 अक्टूबर को उषा अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन हो जाएगा.
ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2025 Date: नहाय-खाय, खरना से उषा अर्घ्य तक, जानें छठ पूजा के सभी दिन का मुहूर्त
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
7 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
8 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
12 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
14 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
15 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines