Chandra Darshan 2026: आज मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को साल 2026 का पहला चंद्र दर्शन है. अमावस्या के बाद पहली बार आकाश में दिखाई देने वाले चंद्रमा के दर्शन को चंद्र दर्शन कहा जाता है. हिंदू परंपरा में यह दिन मन की शांति, सौभाग्य और सकारात्मक बदलाव से जुडा माना जाता है. इसी कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस दिन उपवास रखते हैं और शाम को चंद्र दर्शन के बाद ही भोजन करते हैं. आइए जानते हैं, आज चंद्र दर्शन का समय क्या है और किन उपायों से किस्मत चमकेगी?
चंद्र दर्शन का महत्व
ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक संतुलन का कारक कहा गया है. मान्यता है कि चंद्र दर्शन से मन की बेचैनी दूर होती है. तनाव कम होता है. जीवन में स्थिरता आती है. यह दिन नए संकल्प लेने और नकारात्मक सोच से बाहर निकलने के लिए भी शुभ माना जाता है. इसी दिन सफेद वस्तुओं का दान विशेष फल देता है.
आज चंद्र दर्शन का समय
पंचांग के अनुसार, मंगलवार 20 जनवरी 2026 को चंद्र दर्शन का समय शाम 05:50 बजे से 07:16 बजे तक बताया जा रहा है. इस दौरान करीब 1 घंटा 25 मिनट तक चंद्रमा के दर्शन संभव होंगे. सूर्यास्त के तुरंत बाद चंद्रमा थोड़े समय के लिए ही दिखाई देगा, इसलिए समय का ध्यान रखना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Numerology Secrets: ससुराल के लिए बेहद ‘लकी’ होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, जानिए लव लाइफ और पति से किस्मत कनेक्शन
चंद्र दर्शन की सरल पूजा विधि
पूजा से पहले शरीर और मन की शुद्धता रखें. हल्के या सफेद वस्त्र पहनें. सूर्यास्त के बाद खुले स्थान से चंद्रमा के दर्शन करें. दूध और गंगाजल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें. खीर या दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं. इसके बाद ॐ सों सोमाय नमः मंत्र का शांत मन से जाप करें. दान करना भी शुभ माना जाता है.
भाग्य चमकाने वाले खास उपाय
चांदी और दूध का अर्घ्य: चंद्र दर्शन के समय जल में थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर अर्घ्य देने से चंद्रमा मजबूत माना जाता है. इससे करियर की रुकावटें कम होती हैं और धन संबंधी परेशानियों में राहत मिलती है.
चावल की पोटली का उपाय: एक सफेद कपड़े में अक्षत और चांदी का सिक्का बांधें. चंद्रमा की रोशनी में मनोकामना कहें. रातभर चांदनी में रखने के बाद इसे तिजोरी में रखें. यह उपाय मानसिक शांति और घर की सकारात्मक ऊर्जा के लिए किया जाता है.
आज इन बातों से बचें
चंद्र दर्शन के दिन मांस और मदिरा से दूरी रखें. क्रोध और विवाद से बचें. झूठ और अपवित्र विचार न लाएं. शांत मन से किया गया छोटा सा प्रयास भी इस दिन बड़ा असर दिखा सकता है.
यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करौली बाबा के 4 अनमोल संदेश, इनसे दूर होगी जिंदगी की उलझन और अंधकार के बादल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
1 hr agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
2 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
18 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
20 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
1 day agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
2 days agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines