Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य का नाम देश के सबसे बड़े अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञों की लिस्ट में आता है। माना जाता है कि उनके पास मनुष्य जीवन की हर एक समस्या का समाधान होता था। उन्होंने अपने इसी ज्ञान से ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ की रचना की थी, जिसमें न केवल उन्होंने पुरुषों बल्कि महिलाओं, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों, प्रेमियों और दोस्तों आदि से जुड़ी तमाम ऐसी बातों का वर्णन किया है, जिन्हें अपनाकर वह जीवन में कुछ बड़ा हासिल कर सकते हैं।
चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में लोगों की उन गलत आदतों के बारे में भी बताया है, जिसकी वजह से उन्हें समय से पहले बुढ़ापा आ सकता है।
ये भी पढ़ें- ‘नीति शास्त्र’ की इन चीजों में आज भी महिलाओं से पीछे हैं पुरुष, क्या कहती है Chanakya Niti
तनाव
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने लगते हैं। एक दूसरे से लड़ाई-झगड़ा करने लगते हैं, इससे उन्हें जल्दी बुढ़ापा आ सकता है। दरअसल तनाव लेने से शरीर के साथ-साथ दिमाग पर भी असर पड़ता है, जिसकी वजह से व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति पर भी प्रभाव पड़ने लगता है। ऐसे में उन्हें समय से पहले ही बुढ़ापा आने लगता है।
अधूरी नींद लेना
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है जो लोग अधूरी नींद लेते हैं या कम समय के लिए सोते हैं। आमतौर पर उन्हें जल्दी बुढ़ापा आता है। इसके अलावा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
साथ में समय नहीं बिताना
चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है जो लोग खुश होते हैं। दोस्तों व परिवारवालों के साथ अच्छा समय बिताते हैं, तो इससे उनके जीने की इच्छा बढ़ जाती है। ऐसे में उनका बुढ़ापा देर से आता है। वही जो लोग दुखी रहते हैं या अपने पार्टनर से परेशान होते हैं, उनका बुढ़ापा समय से पहले आ सकता है।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: पार्टनर से मिल रहे हैं ये 5 संकेत, तो जल्द हो सकता है बेक्रअप!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 hrs agoआज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
9 hrs agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 day agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
1 day agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
1 day agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
1 day agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
2 days agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
2 days ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
2 days agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines