हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chanakya Niti: जिन पुरुषों में होते हैं ये 3 गुण, उनकी सफलता तय, करियर भी चमकदार

Chanakya Niti For Man: जिस तरह माता-पिता, गुरु व दोस्त हमें अंधकार से निकालकर उजाले की तरफ लेकर जाते हैं। जिंदगी के हर एक मोड में हमारा मार्गदर्शन करते हैं। ठीक वैसे ही परेशानियों से घिरे होने पर व्यक्ति अगर चाणक्य नीति शास्त्र को पढ़ता है, तो उसे अपनी हर एक परेशानी का समाधान मिल जाएगा। चाणक्य ने पुरुषों के 3 ऐसे गुणों के बारे में भी बताया है, जो उन्हें एक सफल इंसान बनाते हैं।

विज्ञापन

Chanakya Niti For Man: अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए पुरुष न जाने कितनी मेहनत करते हैं, लेकिन कई बार उनकी ही कुछ गलतियां व बुरी आदतों की वजह से वह हर समय परेशान रहते हैं। समय रहते ही उन्होंने अगर अपनी बुरी आदतों का त्याग नहीं करा, तो सफलता और उनके बीच का फासला बढ़ता जाता है। इसी के साथ धीरे-धीरे उनके सभी रिश्ते भी टूटने लगते हैं। अगर आप भी ऐसी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ आपका सही मार्गदर्शन कर सकती है।

चाणक्य नीति शास्त्र में कई ऐसी अहम बातों का वर्णन है, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति आसानी से मुश्किल समय को भी पार कर सकता है। आज हम आपको ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ में लिखित पुरुषों के तीन ऐसे गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके होने से जीवन में अत्यधिक सफलता मिलती है। इसके अलावा व्यक्ति अपने हर एक रिश्ते से भी संतुष्ट रहता है।

पढ़ाई

आचार्य चाणक्य ने अपने ‘नीति शास्त्र’ में बताया है कि प्रत्येक पुरुष को पढ़ा-लिखा होना चाहिए। पढ़ाई व्यक्ति की एक ऐसी पूंजी है, जो कभी भी खत्म नहीं होती है। अगर आप मन लगाकर पढ़ाई करते हैं, तो इससे जीवन में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा पढ़े-लिखे इंसान को पता होता है कि उसे कब, कहां और कितना बोलना है। ऐसे में परिवार, दोस्तों, ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी और बॉस से उनके रिश्ते भी अच्छे रहते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: इन 3 आदतों को अपनाकर दूसरों से रहें आगे, तरक्की मिलनी तय!

दान

हर एक धर्म में दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। जो व्यक्ति अपने से ज्यादा दूसरों के बारे में सोचता है। जरूरतमंद लोगों की मदद करता है। उसे जीवन में कभी भी किसी चीज की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। उस पर सदा भगवान का आशीर्वाद बना रहता है। इससे जीवन में कामयाबी मिलने की संभावना तो बढ़ती ही है। साथ ही रिश्तो में भी मिठास बनी रहती है।

विज्ञापन

धर्म

आचार्य चाणक्य के अनुसार, मानसिक शांति के लिए जरूरी है कि आप अपने धर्म से जुड़े रहें। जो व्यक्ति अपने धर्म से जुड़ा होता है। उसके गलत रास्ते पर जाने की संभावना कम हो जाती है। वहीं अच्छे कर्म और देवी-देवताओं की आराधना करने से सफलता के रास्ते जल्दी खोलते हैं। इसके अलावा जिस आदमी का मन साफ होता है और दिमाग शांत रहता है, लोगों से उनके संबंध भी मजबूत रहते हैं।

चाणक्य शास्त्र में किन चीजों के बारे में बताया गया है?

आचार्य चाणक्य में वो सभी गुण थे, जो उन्हें एक महान राजनेता, कुशल कूटनीतिज्ञ और योग्य अर्थशास्त्री बनाते थे। उन्होंने निस्वार्थ भाव से कई लोगों की मदद की है। उनकी नीतियों को अपनाकर कई लोगों का जीवन सुखमय हुआ है। उनके मरने के पश्चात भी लोग उनके द्वारा लिखित ‘नीति शास्त्र’ का लाभ उठा सके। इसके लिए उन्होंने ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ किताब की रचना की थी।

विज्ञापन

इस किताब में उन्होंने जीवन की हर एक परेशानी के समाधान के बारे में बहुत ही सरल भाषा में समझाने का प्रयास किया है। इस किताब में आपको नौकरी, करियर, परिवार, दोस्त, प्रेम और सेहत से जुड़ी तमाम परेशानियों के समाधान मिल जाएंगे।

ये भी पढ़ें- हर एक स्त्री के अंदर होती हैं ये 4 बुराइयां, Chanakya Niti में उल्लेख

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola