हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chanakya Niti: दुश्मन को मात देने के 5 अचूक उपाय, जो आज भी 100% काम करते हैं

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य केवल राजनीति के विद्वान नहीं थे, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में रणनीति के मास्टर थे. उनके बताए कुछ ऐसे 5 अचूक उपाय हैं, जो दुश्मनों को मात देने में मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं, ये चाणक्य सूत्र याज भी कैसे काम करती हैं?

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, जिन्हें कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है, सिर्फ राजनीति और अर्थशास्त्र के विद्वान नहीं थे, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में रणनीति और बुद्धिमानी के मास्टर थे. उनकी नीतियों में दुश्मनों को हराने और खुद की सुरक्षा करने के कई ऐसे सूत्र हैं, जो आज भी उतने ही प्रभावी हैं. आइए जानते हैं, आचार्य चाणक्य के बताए ये 5 अचूक उपाय क्या हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने सबसे ताकतवर दुश्मन को भी मात दे सकते हैं?

दुश्मन को कभी कमजोर मत समझें

चाणक्य कहते हैं कि दुश्मन चाहे छोटा या कमजोर लगे, उसे कम आंकना सबसे बड़ी भूल है. छोटे दुश्मन भी कभी-कभी बड़े नुकसान पहुंचा सकते हैं. हमेशा अपने दुश्मन की ताकत और कमजोरी का सही आकलन करें. उसकी हर चाल पर नज़र रखें और समझें कि वह क्या करने की कोशिश कर रहा है. ध्यान रखें, दुर्बल दिखने वाला दुश्मन भी भारी नुकसान कर सकता है.

सही समय का इंतजार करें

अचानक हमला करना अक्सर हार का कारण बनता है. चाणक्य के अनुसार जीत का राज है धैर्य. दुश्मन की ताकत और परिस्थितियों को समझकर सही समय का इंतजार करें. जब दुश्मन कमजोर हो जाए या उसके बचाव के रास्ते बंद हों, तभी निर्णय लें. सही समय पर लिया गया निर्णय आपकी जीत को लगभग निश्चित बना देता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Buri Nazar ke Vastu Upay: आपको ही नहीं घर को भी लगती है बुरी नजर, करें ये असरदार उपाय, होने लगेगी बरकत

दुश्मन का मनोबल तोड़ें

सीधी लड़ाई हमेशा आसान नहीं होती. चाणक्य के अनुसार, अगर आप दुश्मन का मनोबल गिरा दें, तो विजय अपने आप मिल जाती है. उसकी कमजोरियों की पहचान करें और उन्हें रणनीतिक तरीके से चुनौती दें. जब आत्मविश्वास टूटता है, तो विरोधी अपने कदम संभाल नहीं पाता. यह तरीका लंबी लड़ाई की तुलना में अधिक प्रभावशाली है.

विज्ञापन

अपनी योजनाएं गुप्त रखें

अपनी रणनीतियों को खुलासा करना सबसे बड़ी भूल है. चाणक्य के अनुसार, यदि दुश्मन को आपकी योजनाओं का पता चल गया, तो वह उन्हें आसानी से विफल कर देगा. केवल भरोसेमंद लोगों के साथ ही अपनी योजना साझा करें. गुप्त रणनीति आपको हमेशा एक कदम आगे रखती है.

दुश्मन को दोस्त बनाकर भ्रमित करें

कभी-कभी सबसे प्रभावशाली हथियार है धोखा. चाणक्य कहते हैं कि दुश्मन को यह विश्वास दिलाएं कि आप उसके मित्र हैं. इससे वह सावधान नहीं रहेगा. भीतर से उसकी कमजोरियों को समझें और सही समय पर रणनीति लागू करें. मित्रवत व्यवहार के पीछे की योजना अक्सर विजय का सबसे बड़ा कारण बनती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: कैंची धाम जाने से पहले जान लें ये बातें, वरना अधूरी रह जाएगी बाबा नीम करोली की यात्रा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola