सनातन धर्म के लोगों के लिए चैत्र नवरात्रि के 9 दिन का खास महत्व है। नवरात्रि के 9 दिन आदि शक्ति मां दुर्गा को समर्पित होते हैं, जिस दौरान पूजा-पाठ और व्रत रखने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। जो लोग नवरात्रि के 9 दिन व्रत नहीं रख पाते हैं, वो अष्टमी या नवमी तिथि पर उपवास रखने के साथ-साथ पूजा-पाठ करते हैं। नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि का खास महत्व है, जिस दिन आराधना करने से साधक को पूजा का पूर्ण फल मिलता है।
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस साल 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि का आरंभ हो गया है, जिसका समापन 6 अप्रैल 2025 को होगा। इस बार दो तिथि एक ही दिन पर पड़ रही है, जिसके कारण नवरात्रि का समापन 7 अप्रैल की जगह 6 अप्रैल को होगा। देशभर में 5 अप्रैल 2025 को अष्टमी और 6 अप्रैल 2025 को नवमी का पर्व मनाया जाएगा। चलिए जानते हैं अष्टमी और नवमी तिथि पर करने वाले अचूक उपायों के बारे में।
अष्टमी-नवमी के अचूक उपाय
- चैत्र नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा को कद्दू, लौकी, केला और ककड़ी जैसे फल व सब्जियां चढ़ाना शुभ माना जाता है। अष्टमी या नवमी पर इस उपाय से देवी दुर्गा के साथ-साथ साधक को माता सिद्धिदात्री का भी विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।
- अष्टमी या नवमी के दिन शाम के समय मां दुर्गा के सामने 108 घी के दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे घर में छाया अंधेरा दूर होगा और परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
- लंबे समय से यदि आपकी कोई इच्छा पूरी नहीं हो रही है, तो अष्टमी या नवमी तिथि के दिन पीपल के 11 पत्ते लें। हर एक पत्ते पर भगवान राम का नाम लिखें। अब पत्तों की माला बनाएं और हनुमान जी को अर्पित करें। इस दौरान मन ही मन अपनी इच्छा को बोलें। इस उपाय को करने के बाद आपकी इच्छा जल्द पूरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2025: अष्टमी-नवमी पर कन्या पूजा से पहले जानें ये 10 जरूरी बातें, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल!
- यदि आपके हाथ में पैसा नहीं टिकता है या आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, तो अष्टमी या नवमी तिथि के दिन सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करें। इसी के साथ एक पान लें। पान के अंदर गुलाब की 7 पंखुरियां रखें और फिर उसे मां दुर्गा को अर्पित करें। इस उपाय से आपको मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही पैसों की कमी से भी छुटकारा मिल जाएगा।
- मां दुर्गा की पूजा में लाल रंग का खास महत्व है। लाल रंग आदि शक्ति मां दुर्गा को अति प्रिय है। इसलिए अष्टमी या नवमी तिथि के दिन मां दुर्गा को लाल रंग के फूल, फल, चुनरी और रोली अर्पित करें। पूजा करते समय लाल रंग के ऊनी आसन पर बैठें और इसी रंग के कपड़े धारण करें। ऐसा करने से आपको मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
3 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
5 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
6 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
7 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
10 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines