हिंदू नववर्ष के साथ ही आज यानी 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि का आरंभ हो गया है। चैत्र नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा को समर्पित हैं, जिस दौरान देवी के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है, जो देवी शैलपुत्री को समर्पित है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करने के बाद मां दुर्गा के पहले स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री का जन्म पर्वतराज हिमालय के घर में हुआ था। इसलिए उन्हें शैलपुत्री कहा जाता है। माता का वाहन बैल है। माता दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा करने से साधकों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही कुंडली में मौजूद तमाम तरह के दोष से छुटकारा मिलता है।
नवरात्रि में सुबह और दोपहर दोनों समय मां शैलपुत्री की पूजा करना शुभ माना जाता है। यदि किसी कारण आप सुबह मां शैलपुत्री की पूजा नहीं कर पाए हैं, तो अब आप उनकी उपासना कर सकते हैं। चलिए जानते हैं आज दोपहर में मां शैलपुत्री की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही आपको मां शैलपुत्री की पूजा विधि के बारे में भी पता चलेगा।
मां शैलपुत्री की पूजा के मुहूर्त
- अभिजित मुहूर्त- दोपहर में 12:01 मिनट से लेकर 12:50 मिनट तक
- अमृत काल- दोपहर में 02:28 मिनट से लेकर 03:52 मिनट तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर में 02:30 मिनट से लेकर 03:19 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम में 06:37 मिनट से लेकर 07:00 मिनट तक
- सायाह्न सन्ध्या: शाम में 06:38 मिनट से लेकर 07:47 मिनट तक
ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2025: आज नवरात्रि के पहले दिन चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत! बन रहा है दुर्लभ योग
मां शैलपुत्री की पूजा विधि
- मां शैलपुत्री की पूजा करने से पहले स्नान आदि कार्य करने के बाद पीले या सफेद रंग के कपड़े धारण करें।
- घर के मंदिर को गंगाजल से शुद्ध करें।
- मां शैलपुत्री को कुमकुम, फल, फूल, अक्षत, पान, सुपारी, लौंग, धूप, दीप और नारियल आदि चीजें चढ़ाएं।
- इस दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
- मां की आरती करें।
- अंत में माता रानी से अपनी गलतियों की माफी मांगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 hr agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
2 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
4 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
6 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
8 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines