Chaitra Navratri 2024 Day 5: चैत्र नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की उपासना की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा और चौथे दिन मां कुष्मांडा की आराधना की जाती है। हालांकि आज नवरात्रि का पांचवां दिन है। आज के दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाती है। मां स्कंदमाता की पूजा भगवान कार्तिकेय की मां के रूप में भी की जाती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां स्कंदमाता की पूजा करने से घर में नकारात्मकता नहीं आती है। इसके अलावा घर वालों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। कहा जाता है कि जिन लोगों को बच्चे नहीं हो रहे होते हैं, उन्हें मां स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए। माता बहुत जल्दी उनकी गोद भर देती हैं। आइए अब जानते हैं आज किस समय मां स्कंदमाता की पूजा करना शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ें- नवरात्रि में मां दुर्गा के किन-किन स्वरूप की होती है पूजा? जानें किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना शुभ
मां स्कंदमाता की पूजा का शुभ मुहूर्त
आज मां स्कंदमाता की पूजा करने का सिर्फ एक शुभ मुहूर्त है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज प्रात: काल 05:28 से लेकर सुबह 11 बजे की बीच आप मां स्कंदमाता की पूजा कर सकते हैं।
मां स्कंदमाता की पूजा विधि
- मां स्कंदमाता की पूजा करने के लिए प्रात: काल उठें।
- स्नान आदि कार्य करने के बाद स्वच्छ कपड़े पहने।
- इसके बाद बिना कुछ खाएं मां की पूजा करें।
- सबसे पहले गंगाजल से अपने घर और मंदिर को शुद्ध करें।
- इसके बाद अपने घर के मंदिर में एक चौकी लगाएं और उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर मां स्कंदमाता की तस्वीर या मूर्ति को रखें।
- मां को तिलक लगाएं।
- फिर मां स्कंदमाता को फूल और कुमकुम अर्पित करें।
- इसके बाद मां को खीर और 5 फलों का भोग लगाएं। इस दौरान मां स्कंदमाता के मंत्रों का जाप करते रहें।
- मां स्कंदमाता की तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं।
- अंत में माता की आरती जरूर करें।
मां स्कंदमाता का प्रिय रंग कौन सा है?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां स्कंदमाता को सफेद रंग अति प्रिय है। मां की पूजा के दौरान आप सफेद रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024: आज से शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि, जानें शुभ तिथि, घटस्थापना मुहूर्त और शुभ योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
11 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
12 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
15 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
17 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
19 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines