Chaitra Navratri 2024 Day 3: नवरात्रि के दिनों में मंदिरों से लेकर हिंदू धर्म के लोगों के घरों में अलग ही धूम देखने को मिलती है। नवरात्रि के 9 दिन लोग मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करने के साथ-साथ व्रत भी रखते हैं।
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री और दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। वहीं तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की उपासना की जाती है।
माना जाता है कि जो भी व्यक्ति नवरात्रि के तीसरे दिन सच्चे मन से मां चंद्रघंटा की पूजा करता है, उस पर हमेशा मां का आशीर्वाद बना रहता है। इसके अलावा उनके घर में सकारात्मकता आती है। आइए अब जानते हैं मां चंद्रघंटा की पूजा के शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि के बारे में।
ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि में सुहागिन महिलाएं करें ये 3 काम, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम
मां चंद्रघंटा की पूजा का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, आज मां चंद्रघंटा की पूजा करने के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं। पहला शुभ मुहूर्त का आरंभ सुबह 10:45 से हो रहा है, जिसका समापन दोपहर 12:10 पर होगा। वहीं दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 12:11 से लेकर 01:36 तक है।
मां चंद्रघंटा की पूजा-विधि
- मां चंद्रघंटा की पूजा करने के लिए प्रात: काल उठें और स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- इसके बाद मंदिर में एक चौकी लगाएं और उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं।
- उस पर मां चंद्रघंटा की तस्वीर रखें।
- इसके बाद मां चंद्रघंटा को सफेद कमल और रोली चढ़ाएं। इस दौरान माता चंद्रघंटा के मंत्रों का जाप करते रहें।
- फिर मां को दूध से बनी किसी भी मिठाई का भोग लगाएं।
- इसके बाद घी का दीपक मां की तस्वीर के सामने जलाएं और मां की आरती करें।
- अंत में मां से अपनी गलतियों के लिए माफी मांगे और अपनी इच्छा के बारे में उन्हें बताएं।
मां चंद्रघंटा का प्रिय रंग कौन सा है?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी चंद्रघंटा को भूरा रंग अति प्रिय है। इसलिए उनकी पूजा के दौरान भूरे रंग के कपड़े धारण करना शुभ होता है।
ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024: आज से शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि, जानें शुभ तिथि, घटस्थापना मुहूर्त और शुभ योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
सुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
30 mins agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 hr agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
3 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
5 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
21 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
22 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
1 day agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines