Chaitra Month Starting Date 2024: हिंदू धर्म में चैत्र का महीना बहुत ही खास माना गया है, क्योंकि चैत्र माह के पहली तिथि से ही नए साल की शुरुआत हो जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2024 में चैत्र माह की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। वही समापन 23 अप्रैल 2024 को होगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्म देव ने ही चैत्र माह से ही सृष्टि की रचना की थीं। सनातन धर्म में चैत्र का महीना बहुत ही खास माना जाता है।
धार्मिक मान्यातों के अनुसार, चैत्र माह का संबंध भगवान श्री राम से भी है। मान्यता है कि चैत्र माह के पहले दिन ही भगवान श्री राम का राज्याभिषेक हुआ था। इसलिए चैत्र का महीना बेहद शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह में कुछ ऐसे कार्य होते हैं जिन्हें करना बेहद ही शुभ माना जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि चैत्र माह में कौन से काम करने चाहिए और कौन से कार्य नहीं करने चाहिए।
चैत्र माह में जरूर करें ये काम
1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह में प्रतिदिन सुबह जल्दी उठना चाहिए। इसके साथ ही योग और प्राणायाम भी करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। साथ ही प्रतिदिन सुबह उठकर स्नान ध्यान भी करें। ऐसा करने से तनाव से मुक्ति मिलती है।
2. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चैत्र के महीने में भगवान सूर्य और श्री राम और मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि चैत्र माह में विधि-विधान से पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
3. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चैत्र माह में गाय की सेवा मन लगाकर करनी चाहिए। साथ ही पेड़-पौधों की भी सेवा करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
4. पुराणों के अनुसार, चैत्र माह का पहला दिन बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस माह के पहला दिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत करना बहुत ही शुभ होता है।
चैत्र माह में भूलकर भी करें ये चीज
1. चैत्र माह में कभी भी भूलकर बासी भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा भोजन करने से बीमार हो सकते हैं।
2. कहा जाता है कि चैत्र माह में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस माह में पाचन थोड़ा कमजोर हो जाता है। दूध के जगह पर दही का सेवन कर सकते हैं।
3. कहा जाता है कि चैत्र माह में साधारण नमक का सेवन नहीं करना चाहिए बल्कि सेंधा नमक का सेवन कर सकते हैं।
चैत्र महीने में तली भुनी हुई चीजों का सेवन कम ही करें, क्योंकि इस माह में अपच की समस्या बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें- होली पर बनेगा 10 साल बाद महालक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों को होगा आकस्मिक धन का लाभ
यह भी पढ़ें- आज वृश्चिक समेत 3 राशियों को एक गलती पड़ सकती है भारी, जानें वित्तीय राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
8 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
10 hrs agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
10 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
12 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
12 hrs agoचांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
15 hrs agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
16 hrs agoआज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
17 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
1 day agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines