Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी का पर्व विद्या, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित है. साल 2026 में ये पर्व 23 जनवरी 2026 को मनाया जा रहा है. मान्यता है कि मां सरस्वती को पीला रंग अत्यंत प्रिय है, इसलिए इस शुभ अवसर पर पीले रंग के वस्त्र धारण किए जाते हैं. साथ ही उन्हें पीले फूल, मिठाई, अक्षत, फल व वस्त्र अर्पित किए जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बसंत पंचमी के दिन पीले के अलावा भी कुछ और रंग के कपड़े धारण करना शुभ होता है.
दरअसल, पीले के अलावा तीन ऐसे भी रंग हैं, जो मां सरस्वती के प्रिय माने जाते हैं और इन्हें बसंत पंचमी पर धारण करने से विशेष लाभ होता है. आइए जानते हैं कि बसंत पंचमी पर पीले रंग के अलावा और कौन-से तीन रंग के वस्त्र पहन सकते हैं और उनका क्या महत्व है.
पीले रंग का धार्मिक महत्व
पीला रंग ज्ञान की देवी मां सरस्वती को बेहद प्रिय है, इसी वजह से बसंत पंचमी पर इस रंग के कपड़े पहने जाते हैं. इसके अलावा बसंत ऋतु से सरसों (पीले रंग की) खेत में लहराने लगती है और मौसम सुहावना हो जाता है, ये भी एक कारण है कि इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण किए जाते हैं. शास्त्रों में पीले रंग को एकाग्रता, शांति, सकारात्मक ऊर्जा, खुशी और उत्साह का प्रतीक माना है, जिससे मानसिक शांति मिलती है.
ये रंग भी हैं मां सरस्वती को अति प्रिय
धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीले के अलावा सफेद, हरा और केसरिया रंग भी मां सरस्वती को अति प्रिय हैं. इन तीनों रंग के कपड़े आप बसंत पंचमी के शुभ दिन मां सरस्वती की पूजा में धारण कर सकते हैं. इससे न तो आपको पाप लगेगा और न ही मां सरस्वती आपसे नाराज होंगी.
रंगों का धार्मिक महत्व
- सफेद रंग- शास्त्रों में सफेद रंग को शांति, पवित्रता, सच्चाई, नई शुरुआत और दिव्यता का प्रतीक माना है.
- हरा रंग- शास्त्रों में सफेग रंग को शांति, नई ऊर्जा, समृद्धि, विकास और नवीनीकरण का प्रतीक माना है.
- केसरिया रंग- शास्त्रों में केसरिया रंग को ज्ञान, साहस, मोक्ष, शक्ति और शुद्धता का प्रतीक माना है.
बसंत पंचमी पर कौन से रंग के कपड़े न पहनें?
शास्त्रों में बताया गया है कि बसंत पंचमी के पावन दिन काले, गहरे और भूरे रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए. इसके अलावा चमकीले और आंखों को चुभने वाले रंग के कपड़ों को भी पहनने से बचना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
14 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
15 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
18 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
20 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
22 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines