देश के कई राज्यों में बड़ा मंगल का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। खासकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ा मंगल के दौरान हनुमान मंदिरों में भक्तों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है। ज्येष्ठ माह के दौरान पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल की पूजा की जाती है, जिसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रेता युग में ज्येष्ठ महीने में मंगलवार के दिन ही भगवान राम और हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी। तभी से इस माह में आने वाले हर मंगलवार को बेहद शुभ माना जाता है।
इस दिन भक्तजन श्रद्धापूर्वक हनुमान जी की पूजा करते हैं और उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं। इसके अलावा पहला बड़ा मंगल के दिन कुछ विशेष चीजों को घर लाना भी शुभ होता है, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
2025 में कब-कब है बड़ा मंगल?
- पहला बड़ा मंगल- 13 मई 2025
- दूसरा बड़ा मंगल- 20 मई 2025
- तीसरा बड़ा मंगल- 27 मई 2025
- चौथा बड़ा मंगल- 3 जून 2025
- पांचवां बड़ा मंगल- 10 जून 2025
बड़ा मंगल पर किन चीजों की खरीदारी करना शुभ?
- पंचमुखी हनुमान जी
बड़ा मंगल के शुभ दिन अपने घर पर पंचमुखी हनुमान जी की एक सुंदर मूर्ति खरीदकर लाएं। सबसे पहले मूर्ति की स्थापना मंदिर में करें और फिर उसकी पूजा करें। पूजा के बाद हनुमान जी की मूर्ति को अपने घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। इससे आपके घर में खुशियों का आगमन होगा।
ये भी पढ़ें- Numerology: मेहनत छोड़ शॉर्टकट से हासिल करते हैं सफलता, जानें इन तारीखों पर जन्मे लोगों का राहु से क्या है संबंध?
- केसर
पहले बड़ा मंगल केसर खरीदकर घर जरूर लाएं। केसर को समृद्धि, सुख और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। सबसे पहले हनुमान जी के चरणों में केसर अर्पित करें। फिर उसे अपने माथे पर तिलक की तरह लगाएं। बचे हुए केसर को मंदिर में एक कोने में रख दें। इससे आपको हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी और घर में सुख, शांति, वैभव, धन और समृद्धि का सालभर वास रहेगा।
- लाल सिंदूर
बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी को लाल सिंदूर अर्पित करें। सबसे पहले उनके दाहिने पैर पर सिंदूर लगाएं। फिर अपने माथे पर तिलक के रूप में सिंदूर लगाएं। बचे हुए सिंदूर को मंदिर में कोने में रख दें। इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा का अहसास होगा और नजर नहीं लगेगी।
- बूंदी के लड्डू
हनुमान जी को बूंदी के लड्डू अति प्रिय हैं। इसलिए हनुमान जी की पूजा में बूंदी के लड्डू जरूर होने चाहिए। इस दिन बूंदी के लड्डू खरीदकर लाएं। सबसे पहले उन्हें हनुमान जी के चरणों में अर्पित करें। पूजा के बाद प्रसाद के रूप में लड्डुओं को घर के सभी सदस्यों के बीच बांट दें।
- झंडा
बड़ा मंगल के दिन घर में लाल या केसरी रंग का झंडा खरीदकर लाएं और उसे अपने घर की छत या मंदिर में लगा दें। इससे घर में नकारात्मक शक्तियों का वास नहीं होगा, बल्कि परिवारवालों के बीच प्यार बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें- Video: मई के अंत में इस राशि के लोगों को प्राप्त होगी शुक्र की विशेष कृपा, होगा धन लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
3 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
3 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
5 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
5 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
6 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
21 hrs agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines