Bada Mangal 2025: बड़ा मंगल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विशेष रूप से और बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाने वाला एक अनोखा त्योहार है। यह त्योहार ज्येष्ठ मास (मई-जून) के हर मंगलवार को मनाया जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धापूर्वक हनुमान जी की पूजा-अर्चना करते हैं और जगह-जगह भंडारे का आयोजन करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ महीने के सभी मंगलवार विशेष रूप से महत्वपूर्ण माने जाते हैं जिन्हें बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में हनुमान जी को वृद्ध वानर के रूप में पूजा जाता है जो उनकी शक्ति और बुद्धिमानी का प्रतीक है।
पौराणिक कथा के अनुसार, त्रेता युग में ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन ही भगवान राम और हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी। तभी से इस दिन को अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन यदि कोई व्यक्ति मनोकामना करता है तो वह अवश्य पूर्ण होती है।
कब है बड़ा मंगल?
बड़ा मंगल यानी ज्येष्ठ माह के मंगलवार। इस साल का पहला बड़ा मंगल 13 मई 2025 को पड़ रहा है। इस साल कुल 5 बड़ा मंगल आएंगे
- पहला बड़ा मंगल – 13 मई 2025
- दूसरा बड़ा मंगल – 20 मई 2025
- तीसरा बड़ा मंगल – 27 मई 2025
- चौथा बड़ा मंगल – 3 जून 2025
- पांचवां बड़ा मंगल – 10 जून 2025
इस दिन क्या करते हैं?
ऐसा माना जाता है कि इस दिन कोई भी व्यक्ति जो सच्चे मन से मनोकामना करता है उसकी इच्छा अवश्य पूर्ण होती है। इस दिन लोग दान-पुण्य, सेवा और भक्ति करते हैं। जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जाता है जिसमें हनुमान जी को भोग अर्पित करके प्रसाद के रूप में लोगों को वितरित किया जाता है। भक्तों और राहगीरों को निशुल्क भोजन, जल, शरबत और प्रसाद वितरित किया जाता है। कई लोग इस दिन उपवास रखते हैं, हनुमान मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं और भजन-कीर्तन का आयोजन करते हैं। मंदिरों में लंबी कतारें लगती हैं और भक्तजन प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
ये भी पढ़ें-Jyeshtha Month: कब से शुरू है ज्येष्ठ माह? जानें व्रत-त्योहारों से लेकर 5 बड़े मंगल की तिथि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
18 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
18 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
20 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
20 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
21 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines