Bad Habits that Makes Goddess Lakshmi Angry: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति नियमित रूप से माता लक्ष्मी की आराधना करता है उसे कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इसके अलावा उस पर हमेशा मां की कृपा बनी रहती है। हालांकि कुछ गलत आदतों के कारण कभी-कभार मां लक्ष्मी नाराज भी हो जाती हैं, जिसके बाद व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उसके घर में दरिद्रता आती है। ऐसे में जरूरी है कि आप जल्द से जल्द अपनी उन गलतियों को सुधारें।
आज हम आपको व्यक्ति की उन गलतियों के बारे में बताएंगे, जो वो जाने-अनजाने में कर देता है लेकिन फिर बाद में उसे उसके गंभीर परिणाम भुगतने होते हैं। खासतौर पर पैसों के मामले में। आइए जानते हैं उन गलतियां के बारे में…
ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2024 Upay: शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 चीजें, कर्ज से मिलेगी मुक्ति
झाड़ू उधार न दें
वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए कभी भी झाड़ू का अनादर नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अपनी झाड़ू कभी भी किसी को उधार नहीं देनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी आप से नाराज हो सकती है, जिससे आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
सफेद चीज उधार न दें
शकुन शास्त्र में घर में मौजूद हर एक चीज के शुभ और अशुभ दोनों प्रभावों के बारे में बताया गया है। शकुन शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद अपनी किचन से कभी भी किसी को सफेद चीज उधार नहीं देनी चाहिए। जैसे कि दूध, दही, चीनी और नमक आदि।
पत्नी के पैसे उधार न दें
ज्यादातर महिलाएं अपने पास कुछ पैसे बचा कर रखती हैं, ताकि समय आने पर वो उनके काम आ सकें। अगर आपकी पत्नी भी पैसे जमा करती है, तो वो पैसे कभी भी किसी को उधार न दें। इससे मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो जाएंगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है।
गहने उधार न दें
वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को कभी भी अपनी पत्नी के गहने किसी को उधार नहीं देने चाहिए। इससे आपको धन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा पति-पत्नी के बीच लड़ाई की स्थिति भी बनी रहती है। हालांकि किसी को पहनने के लिए आप गहने दे सकते हैं, लेकिन उन के बदले उनसे पैसे या कुछ और चीज न लें।
शाम में झाड़ू न लगाएं
हिंदू धर्म में झाड़ू को बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है, क्योंकि इसमें माता लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए अपने घर में झाड़ू को कभी भी इधर-उधर नहीं रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, सूर्यास्त के बाद कभी भी घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। इससे घर से धन चला जाता है। इसके अलावा आपकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर होने लगती है।
यह भी पढ़ें- 4 प्रकार के भोजन से होती है अकाल मृत्यु! गीता में बताए गए हैं कई नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
बिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
11 mins agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
16 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
18 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
19 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
20 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
23 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines