Is Selling Hair Auspicious Or Not: कभी न कभी आपने भी अपने मोहल्ले या कॉलोनी में बाल खरीदने वालों को देखा होगा. आमतौर पर ये लोग साइकिल पर आते हैं और बालों के बदले पैसे या कोई सामान देकर जाते हैं. यदि आप भी अपने या परिवारवालों के किसी सदस्य के टूटे या कटे हुए बाल बेचते हो तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इससे न सिर्फ आपका नुकसान हो रहा है बल्कि घरवाले भी किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं.
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो बाल बेचना अशुभ होता है. चलिए ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से विस्तार से जानते हैं कि क्यों व्यक्ति को अपने बाल नहीं बेचने चाहिए.
तांत्रिक सिद्धियों को किया जाता है प्राप्त
धार्मिक मान्यता के अनुसार, व्यक्ति की आभा शक्ति यानी सकारात्मक व नकारात्मक ऊर्जा उनके बालों में होती है. बालों के माध्य से किसी भी व्यक्ति व उसकी आत्मा को अपने वश में किया जा सकता है. खासकर, तांत्रिक लोग इन बालों को खरीदते हैं ताकि वो अपनी शक्तियों को बढ़ा सकें. इसके अलावा इनके जरिए वो विभिन्न तांत्रिक सिद्धियों को भी प्राप्त करते हैं, इसलिए बिना सोचे-समझे किसी को भी अपने टूटे बाल नहीं देने चाहिए.
ये भी पढ़ें- Maa Brahmacharini Chalisa। मां ब्रह्मचारिणी चालीसा: चंद्र तपे सूरज तपे… Mata Brahmacharini Chalisa Lyrics In Hindi
चंद्र और शुक्र ग्रह की स्थिति होती है कमजोर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बालों का संबंध चंद्र ग्रह और शुक्र ग्रह से होता है. जिन लोगों की कुंडली में चंद्र ग्रह और शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें हर काम में भाग्य के साथ से सफलता मिलती है. इसके अलावा सौंदर्य और सुख की प्राप्ति होती है. साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहता है. वहीं, जो लोग अपने बाल बेचते हैं, उनकी कुंडली में चंद्र ग्रह और शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत नहीं रहती है. ऐसे में उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
चंद्र-शुक्र ग्रह का मानव जीवन पर अशुभ प्रभाव
- मानसिक तनाव रहता है.
- रिश्तों में दूरियां बढ़ती हैं.
- त्वचा से जुड़ी समस्याएं होती हैं.
- बाल झड़ने लगते हैं.
- धन की कमी होती है.
- माता से रिश्ता सही नहीं रहता है.
- हर समय मन उदास रहता है.
ये भी पढ़ें- Disadvantages Of Giving Advice: बात-बात पर सलाह देने की आदत पड़ सकती है भारी, ज्योतिष शास्त्र में बताए नुकसान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
8 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
9 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
12 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
14 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
16 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines