Annapurna Jayanti 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए देवी अन्नपूर्णा को समर्पित जयंती का खास महत्व है। मां अन्नपूर्णा को अन्न और धन की देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग सच्चे मन से देवी अन्नपूर्णा की पूजा करते हैं, उनके घर में कभी भी अनाज और पैसों की कमी नहीं होती है। घर-परिवार में सदा खुशियां बरकरार रहती हैं।
वैदिक पंचांग के मुताबिक, हर साल मार्गशीर्ष माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि के दिन अन्नपूर्णा जयंती का पर्व मनाया जाता है। चलिए जानते हैं साल 2024 में दिसंबर माह में किस दिन अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाएगी। साथ ही आपको देवी अन्नपूर्णा की पूजा के शुभ मुहूर्त और विधि के बारे में भी पता चलेगा।
2024 में कब है अन्नपूर्णा जयंती?
वैदिक पंचांग के मुताबिक, इस साल मार्गशीर्ष माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि का आरंभ 14 दिसंबर को शाम 04:58 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 15 दिसंबर को दोपहर 02:31 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर 15 दिसंबर 2024 को अन्नपूर्णा जयंती का व्रत रखा जाएगा।
15 दिसंबर 2024 के शुभ मुहूर्त
- सूर्योदय- सुबह 7:04 पर
- अभिजीत मुहूर्त- दोपहर में 12:00 से लेकर 12:43 मिनट तक
- अमृत काल- शाम में 06:05 से लेकर 07:35 मिनट तक
- ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल 05:29 से लेकर सुबह 06:17 मिनट तक
ये भी पढ़ें- Video: मंगल की कृपा से इस राशि के लोगों की सेहत में होगा सुधार, लॉन्ग ट्रिप का बनेगा प्लान!
अन्नपूर्णा जयंती की पूजा विधि
- अन्नपूर्णा जयंती के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें।
- स्नान आदि कार्य करने के बाद शुद्ध पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
- घर के पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें।
- मंदिर में एक चौकी रखें। उसके ऊपर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
- मां को धूप, दीप, कुमकुम, अक्षत, तुलसी पत्र, फल और फूल आदि अर्पित करें। इस दौरान माता अन्नपूर्णा को समर्पित मंत्रों का जाप करें।
- देवी को धनिए की पंजीरी का भोग लगाएं।
- व्रत का संकल्प लें।
- अन्नपूर्णा जयंती व्रत की कथा पढ़ें या सुनें।
- कथा के बाद देवी अन्नपूर्णा की आरती जरूर उतारें।
- व्रत का पारण करने से पहले जरूरतमंद लोगों को अन्न, धन या वस्त्र का दान करें।
ये भी पढ़ें- शनि की साढ़ेसाती से 2025 में बढ़ेगी इन 3 राशियों की टेंशन, करियर-कारोबार पर लगेगा ब्रेक!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
8 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
9 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
12 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
14 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
16 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines