Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया के दिन श्री बांके बिहारी जी के चरण दर्शन करवाए जाते हैं। ऐसा मौका सिर्फ साल एक बार आता है जब बांके बिहारी मंदिर में आप ठाकुर जी के चरण दर्शन कर सकते हैं। इस बार 30 अप्रैल, बुधवार को उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में श्रीहरि के चरण दर्शन कराए जाएंगे। अगर आप भी वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर जाने का सोच रहे हैं तो पहले 7 बातों के बारे में जरूर जान लीजिए। बांके बिहारी मंदिर द्वारा दिशानिर्देश जारी किया गया है, जिनका पालन करना सभी के लिए जरूरी है।
कितने बजे तक कराए जाएंगे श्रीहरि के चरण दर्शन
अक्षय तृतीया के अवसर पर बांके बिहारी मंदिर पर श्री हरि के चरण दर्शन कराए जाएंगे। 30 अप्रैल 2025 को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक श्री बांके बिहारी जी के चरण दर्शन कराए जाएंगे। बता दें कि अन्य दिनों में श्री बांके बिहारी जी के चरण श्री बांके बिहारी जी के चरण छिपे रहते हैं। ऐसा सौभाग्य सिर्फ साल में एक बार अक्षय तृतीया के दिन मिलता है। चरण दर्शन करवाने के लिए ठाकुर जी को विशेष पोशाक धारण करवाए जाते हैं।
बांके बिहारी मंदिर के दिशानिर्देश अनुसार अक्षय तृतीया पर भक्तों की भारी भीड़ रहेगी। ऐसे में लोगों के लिए जरूरी है कि वो कुछ बातों का खास ध्यान रखें। आइए जानते हैं किन 7 बातों का ध्यान रखना बांके बिहारी आ रहे सभी दर्शनार्थियों के लिए जरूरी है।
इन 7 बातों का रखें ध्यान
1. दर्शनार्थी मंदिर प्रबंधन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा बनाए गए एकल मार्ग रूट चार्ट एंव नियमों का पालन करें। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लगातार की जा रही एनाउसमेंट या सूचना को ध्यान पूर्वक सुने एवं उसका पालन करें।
2. भीड़ के समय वृद्ध, दिव्यांगजन, छोटे बच्चों और बीमार व्यक्तियों या श्वास सम्बन्धी रोगी व्यक्ति मंदिर परिसर में ना आएं। खाली पेट ना रहे अपने साथ जल एवं आवश्यक दवाइयां रखें। पूर्ण स्वस्थ होने पर ही दर्शन हेतु पधारें।
3. मंदिर आते समय श्रद्धालु किसी भी प्रकार का कीमती सामान या आभूषण अपने साथ न लाएं ।
4. सभी श्रद्धालु कृपया मंदिर में प्रवेश निकास हेतु निर्धारित प्रवेश एवं निकास मार्ग का ही प्रयोग करें तथा एकल मार्ग व्यवस्था अनुसार दर्शन कर शीघ्र अपने गंतव्य को प्रस्थान करें जिससे पीछे से आने वाले अन्य दर्शनार्थियों को दर्शन का पर्याप्त लाभ मिल सके, मंदिर में अनावश्यक रूप से खड़े ना रहे।
5. जेबकतरों, चैनकतरों व मोबाइल चोरों से सतर्क या सावधान रहें ।
6. किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा वस्तु की सूचना अपने पास खड़े सुरक्षा कर्मचारी अथवा पुलिस कर्मचारी को अवश्य दें।
7. वृद्ध और बच्चों की जेब में नाम, घर का पता और फोन नंबर की पर्ची अवश्य लिखकर रखें ताकि किसी भी परिजन के बिछुड़ने पर आपको सूचित किया जा सके।
ये भी पढ़ें- Akshaya Tritiya: 1 से लेकर 9 मूलांक वाले अक्षय तृतीया पर खरीदें ये चीजें, चमकेगी किस्मत; होगा धन लाभ!
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
49 mins agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
4 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
6 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
9 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines