Akshaya Tritiya 2024: हिंदू धर्म में हर एक तिथि और व्रत का अपना महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। देश के कई राज्यों में अक्षय तृतीया के पर्व को अबूझ मुहूर्त और आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है।
अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आराधना करना शुभ होता है। माना जाता है कि जो लोग अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदते हैं, उनके घर-परिवार में सुख-शांति और धन-धान्य का वास होता है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti पर इन 5 राशियों की चांदी, चित्रा नक्षत्र और वज्र योग का बना महासंयोग
कब है अक्षय तृतीया?
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार वैशाख मास की तृतीया तिथि का आरंभ 10 मई को प्रात: काल 04:17 से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 11 मई 2024 को देर रात 02:50 पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त 05:33 से लेकर दोपहर 12:18 तक है।
अक्षय तृतीया का महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है। इसलिए सालभर जिनकी शादी या सगाई के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं मिलता है। वो लोग इस दिन शादी या फिर कोई भी मांगलिक कार्य करते हैं। कहा जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन अबूझ मुहूर्त में किए गए सभी कार्यों का फल शुभ ही मिलता है। मान्यता है कि जिन लोगों की शादी अक्षय तृतीया के दिन होती है, उन पर सदा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। उनके दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
जिन लोगों के जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही होती हैं, अगर वो अक्षय तृतीया के दिन धन की देवी की आराधना करते हैं, तो उनके जीवन में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं। साथ ही उनकी कुंडली में धन के योग बनने लगते हैं।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: जल्दी अमीर बनना है तो अपनाएं चाणक्य के ये 5 टिप्स
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 hr agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
19 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
20 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
23 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
2 days agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines