हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chanakya Niti: क्यों जरूरी है मूर्खता का नाटक? छुपाकर रखनी चाहिए अपनी चतुराई, जानें चाणक्य नीति

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कई बातों के बारे में बताया है. चाणक्य नीति के अनुसार, आपको जीवन में सफलता के लिए चतुराई को छिपाकर रखना चाहिए. कई बार इंसान के लिए मूर्ख बनने का नाटक करना समझदारी होती है.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Chanakya Niti: महान विद्वान, कूटनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने जीवन के हर पहलू पर ज्ञान दिया है. उन्होंने ऐसी कई नीतियों के बारे में बताया है कि, चालाक बनो और अपनी चतुराई को छिपाकर रखो. इंसान को समय आने पर मतलबी बनना चाहिए. आचार्य चाणक्य की इन नीतियों को अपनाकर ही इंसान सफल बन सकता है. आचार्य चाण्कय ने बताया है कि, मुर्ख बनने का नाटक करना क्यों जरूरी होता है?

क्यों जरूरी है मुर्ख बनने का नाटक?

आप खुद को बहुत ज्यादा ज्ञानी दिखाते हैं तो लोग आपसे दूरी बनाने लगते हैं. कई लोग आपको ज्ञानी और समझदार देखकर आपको नीचा दिखाने की कोशिश करने लगते हैं. इस स्थिति में सामने वाली की चाल को समझते हुए चुप रहना चाहिए. कई बार चुप रहने में समझदारी होती है. आप इस नीति को अपनाते हैं. बिना किसी से टकराव के आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सफलता हासिल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Mole on Ears: अहम संकेत देता है कान पर तिल का होना, कैसा होता है इन लोगों का स्वभाव? जानें

विज्ञापन

समझदारी से काम लेना जरूरी

इंसान को चालाक बनकर हमेशा समझदारी से काम लेना चाहिए. आप समझदारी से काम लेते हैं तो हर परिस्थिति में खुद को संभाल सकते हैं. ऐसे लोग जो समझदारी से ठंडे दिमाग से काम लेते हैं वह जीवन में सफल बनते हैं. आपको जीवन में सफल होने के इस बात का ध्यान रखना चाहिए.

कब बनें मतलबी?

अगर हालात बिगड़ने लगते हैं और लोग आपका फायदा उठाते हैं तो आपको अपने बारे में सोचना चाहिए. आपको अपने हक के लड़ने के लिए मतलबी बनना चाहिए. अगर आप हमेशा दूसरों के लिए सोचते रहेंगे तो अन्य लोग आपका फायदा उठाकर चले जाएंगे. इसलिए अपने हक और सम्मान के लिए आपको मतलबी बनना चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola