Ganesh Bhagwan Ki Full Aarti in Hindi: गणेश जी हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण देवताओं में से एक हैं, जिनकी पूजा सभी देवी-देवताओं से पहले की जाती है. मान्यता है कि यदि शुभ कार्य के आरंभ से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है तो उसके सफल होने की संभावना बढ़ जाती है. दरअसल, गणेश जी को विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता माना जाता है, जिनकी कृपा से घर में सुख, शांति, सफलता और समृद्धि का आगमन होता है. साथ ही दिमाग तेज होता है. गणेश जी की पूजा के दौरान आरती करना भी शुभ रहता है. इससे न सिर्फ गणेश जी खुश होते हैं, बल्कि पूजा का भी पूर्ण फल मिलता है.
खासकर, धनतेरस, दिवाली, गणेश चतुर्थी और विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी की आरती करनी शुभ होती है. दिवाली के दिन गणेश जी की पूजा के बाद मां लक्ष्मी की आरती भी की जाती है, जो कि धन और संपदा की देवी हैं. आइए अब जानते हैं गणेश जी की आरती के बारे में.
गणेश जी की आरती (Ganesh Ji Ki Aarti in Hindi)
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥ जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
भगवान गणेश की जय, पार्वती के लल्ला की जय
गणेश जी की आरती करने के बाद मां लक्ष्मी की आरती जरूर करें. अंत में घर के सभी सदस्यों को आरती दें और फिर घर के हर कमरे में उसे घुमाएं. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और नकारात्मकता से छुटकारा मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Laxmi Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi: श्री लक्ष्मी माता की आरती पढ़ें, दिवाली पर खुलेगा धन-संपदा का द्वार
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
5 days agoपितृ पक्ष में श्राद्ध के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें
7 days agoपितृ पक्ष के दौरान जरूर करें पितृ स्तोत्र का पाठ, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद
12 days agoगणेशोत्सव पर रोजाना करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, सभी संकट होंगे दूर
29 days agoआज रविवार को करें आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ, करियर में मिलेगी सफलता
33 days agoकजरी तीज पर जरूर करें ये आरती, वरना अधूरा माना जाएगा आपका व्रत
40 days agoआज दूर्वा गणेश चतुर्थी पर करें गणपति चालीसा का पाठ, हर विघ्न-बाधा टालेंगे बप्पा
54 days agoशिव जी की आरती के बिना अधूरा है सावन सोमवार का व्रत, यहां पढ़ें शिव आरती लिरिक्स
61 days agoसावन में रोज पढ़ें शिव चालीसा, मिलेगा महादेव का आशीर्वााद
65 days agoगुप्त नवरात्रि के नौवें दिन करें मां मातंगी की पूजा, यहां पढ़ें आरती
80 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines