हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भगवान श्रीकृष्ण ने बताया अच्छा समय आने से पहले दिखते हैं ये 7 संकेत, सफलता प्राप्त करता है व्यक्ति

Lord Krishna Quotes: भगवान श्रीकृष्ण ने कई ऐसे संकेतों के बारे में बताया है जिसके नजर आने पर आप समझ सकते हैं कि, अच्छा समय आने वाला है. यह 7 शुभ संकेत अच्छा समय आने का इशारा है. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Lord Krishna Quotes: भगवान श्रीकृष्ण ने एक बार नारद जी के पूछने पर उन्हें कई संकेतों के बारे में बताया था जो व्यक्ति के जीवन में अच्छा समय आने से पहले नजर आते हैं. यह सभी संकेत शुभ समय आने का इशारा करते हैं. समय व्यक्ति को राजा से रंक, भिखारी से धनवान यानी अमीर से गरीब बना देता है. जीवन में इंसान को कभी खुशियों का साथ मिलता है और कभी दुखों का सामना करना पड़ता है. चलिए आज आपको बताते हैं कि, शुभ समय आने से पहले क्या संकेत मिलते हैं.

नारद मुनि जी ने श्रीकृष्ण से किया था सवाल

भगवान श्रीकृष्ण से नारद जी ने एक बार सवाल किया था. हिन्दू धर्म में वर्णित कथा के अनुसार नारद जी भगवान श्रीकृष्ण से मिलने आये तो उन्होंने पूछा कि, व्यक्ति जीवन में आने वाले अच्छे समय के बारे मे पहले से कैसे जान हो सकता है. इसके बारे में श्रीकृष्ण ने उत्तर देते हुए बताया. व्यक्ति के जीवन में शुभ समय आने से पहले कई संकेत दिखते हैं. इससे अच्छा समय आने का पता कर सकते हैं चलिए इनके बारे में जानते हैं.

ब्रह्म मुहूर्त में आंख खुलना

अगर आपकी आंख खुद से ब्रह्म मुहूर्त में खुल जाती है तो यह शुभ संकेत होता है. इसका अर्थ है आपके भाग्य का द्वार खुलने वाला है. यह जीवन में अच्छा समय आने का संकेत है.

विज्ञापन

मुख पर मुस्कुराहट

आप हमेशा प्रसन्न रहने लगते हैं आपके चेहरे पर मुस्कुराहट होती है और क्रोध नहीं आता है. इस स्थिति में आप समझ ले आपका अच्छा समय आने वाला है.

गाय और बंदर का घर में आना

आपके घर में बार-बार गाय का आना या बंदर का सामान उठाकर ले जाना अच्छा होता है. घर में पक्षी का आना अच्छा होता है. इसका अर्थ है आप जीवन में सफलता हासिल करेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: जनवरी 2026 में बदलेगी इन 5 ग्रहों की चाल, इन राशियों के लोग होंगे मालामाल

घर में बिना बुलाए छोटे बच्चे आना

आपके घर में बिना बुलाए छोटे बच्चे आ जाते हैं और खेलने लगते हैं. यह जीवन में खुशियां आने का संकेत होता है. आपने अक्सर सुना होगा बच्चे भगवान का रूप होते हैं.

विज्ञापन

कमाई बढ़ना और खर्चे में कमी

अगर आपकी कमाई बढ़ने लगती है और खर्चे कम होने लगते हैं तो यह आपके जीवन में शुभ संकेत होता है. इसका अर्थ है आपके ऊपर मां लक्ष्मी कृपा है.

घर में अतिथि आना

घर में अतिथि का आना और पूजा के दौरान ऐसा लगना कि, प्रतिमा मुस्कुरा रही है यह शुभ माना जाता है. यह आपके जीवन में अच्छा समय शुरू होने का संकेत होता है.

विज्ञापन

काम के लिए जाने पर गाय के दर्शन

आप घर से किसी काम से निकलते हैं और रास्ते में गौ माता के दर्शन होते हैं तो यह शुभ माना जाता है. इसका अर्थ है आपके काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola