हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

खुद का टिकट कटने और पति को टिकट मिलने पर नाराज हुईं विधायक, बोलीं- ये सब ठीक नहीं

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में केवल बीजेपी ही नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी में टिकटों के ऐलान के बाद विरोध देखने को मिल रहा है। अभी तक विधानसभा क्षेत्र में ही प्रत्याशियों के खिलाफ विरोध हो रहा था। वहीं, अब ये विरोध दरवाजे की चौखट लांघकर घर में पहुंच गया है।

विज्ञापन

Rajasthan Assembly Election 2023: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनावी सरगर्मी काफी तेज हो गई है। इस दौरान पार्टियों द्वारा नेताओं को टिकट न दिए जाने पर उनमें विरोध के स्वर भी काफी तेज हो गए हैं। इसी प्रकार राजस्थान में केवल बीजेपी ही नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी में टिकटों के ऐलान के बाद विरोध देखने को मिल रहा है, अभी तक विधानसभा क्षेत्र में ही प्रत्याशी के खिलाफ विरोध हो रहा था। वहीं, अब ये विरोध दरवाजे की चौखट लांघकर घर में पहुंच गया है। इसी क्रम में अलवर की रामगढ़ विधानसभा सीट से पत्नी का टिकट काटकर पति को दिया गया तो वे नाराज गईं। बोलीं- ये सब ठीक नहीं हुआ है।

टिकट न मिलने पर हुईं नाराज

बता दें कि कांग्रेस विधायक सफिया खान को रामगढ़ विधानसभा सीट से इस बार टिकट नहीं मिला है। बल्कि, पार्टी ने उनके ही पति जुबैर खान को रामगढ़ से इस बार मैदान में उतारा है। विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद सफिया नाराज हो गईं और उन्होंने कहा कि ये सब ठीक नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि जुबैर खान प्रियंका गांधी के करीबी हैं। कांग्रेस के एक कार्यक्रम के चलते वे इस समय दिल्ली में हैं। ऐसे में अभी तक उनकी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना यह है कि जुबैर खान घर का मसला सुलझा पाते हैं या सफिया अपने विरोध पर कायम रहती हैं।

यह भी पढ़ें- राजस्थान के एक सीएम जिनकी शादी से नाखुश व्यापारियों ने बंद किया था बाजार, पढ़े यह रोचक किस्सा

क्या है चुनावी समीकरण

गौरतलब है कि रामगढ़ सीट पर हिंदू-मुस्लिम का चुनाव होता है और यह सीट मेवात क्षेत्र में आती है। भाजपा की तरफ से पहले ज्ञान देव आहूजा को लंबे समय से इस सीट से उतारा गया और वे हमेशा चुनाव जीते, लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में ज्ञान देव आहूजा का टिकट काटकर सुखवंत सिंह को दिया गया। ऐसे में कांग्रेस ने बाजी मारी और सफिया खान बड़े अंतर से जीत गईं। अब देखने की बात होगी कि भाजपा रामगढ़ में किसको टिकट देती है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें