विपिन श्रीवास्तव, शुजालपुर: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आते ही कांग्रेस में एक बार फिर गुट बाजी देखने को मिली है। एक तरफ दूसरी लिस्ट आते ही जश्न का माहौल देर शाम से चल रहा है वहीं, दूसरी तरफ सुबह होते ही दूसरे गुट के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी हाई कमान द्वारा चुने गए प्रत्याशी का पुतला दहन किया और अपना विरोध दर्ज करवाया। पुतला दहन के दौरान जमकर नारेबाजी हुई, शराब ठेकेदार नहीं चलेगा, दारू ठेकेदार नहीं चलेगा के नारे भी यहां लगाए गए। वहीं, कांग्रेस आला कमान को 7 करोड़ में बिकने का आरोप भी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया गया।
पार्टी से टिकट के तीन दावेदार
शाजापुर जनपद की शुजालपुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से तीन दावेदार थे, जिसमें योगेंद्र सिंह बंटी बना जो कि कांग्रेस के शाजापुर जिले के जिला अध्यक्ष हैं, दूसरे नंबर पर रामवीर सिंह सिकरवार जो की पूर्व में भी इस सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और बीजेपी के इंदर सिंह परमार मध्य प्रदेश शासन राज्य शिक्षा मंत्री ने इन्हें मामूली मतों से हराया था। वहीं, तीसरे नंबर पर महेंद्र जोशी जो की सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आते ही दूसरे गुट के कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा और रामवीर सिंह सिकरवार को टिकट मिलते ही उनका पुतला दहन कर दिया।
कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया
शुजालपुर विधानसभा के गोलाना बस स्टैंड पर योगेंद्र सिंह बंटी बना के समर्थकों ने कांग्रेस से चुने हुए प्रत्याशी रामवीर सिंह सिकरवार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके पुतले का दहन किया और अपना विरोध जताया है। वही, नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताते हुए योगेंद्र सिंह बंटी बना समर्थकों ने स्पष्ट कर दिया कि शुजालपुर विधानसभा में वह रामवीर सिंह सिकरवार के खिलाफ रोड़ा बनेंगे और उनके वोट में सेंध लगाएंगे।
यह भी पढ़ें- भोपाल में प्रॉपर्टी विवाद में बच्चे की हत्या, 7 साल के भतीजे को तालाब में फेंका, किसी ने देख लिया तो खुद भी कूदा
जमकर नारेबाजी हुई
योगेंद्र के समर्थकों ने नारेबाजी में कहा कि “दारू ठेकेदार नहीं चलेगा” “शराब व्यापारी नहीं चलेगा”। इस दौरान सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में शराब की बोतल भी लेकर जमकर नारेबाजी की है और शराब ठेकेदार का विरोध किया है, क्योंकि रामवीर सिंह सिकरवार पिछले कई वर्षों से शाजापुर जिले की कई शराब की दुकानों के ठेकेदार हैं उनके व्यापार को लेकर भी जमकर नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं का आरोप बिक गए नेता
मीडिया से बात करते हुए आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के हाई कमान के सभी नेता 7 करोड़ में बिक गए और शराब ठेकेदार को टिकट दे दी और उसका परिणाम चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस टिकट वितरण में पैसे के लेन-देन और गलत निर्णय का आरोप लगाकर कांग्रेस पार्टी के आला कमान के सभी नेताओं को यहां मीडिया से बात करते हुए आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जमकर कोसा।
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
37 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
74 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
122 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
128 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
137 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
139 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
143 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
144 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
145 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
150 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines