सुधीर, भोपाल: मध्यप्रदेश में चुनावी माहौल में धर्म और पूजा-पाठ को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। इस बीच दिग्विजय सिंह के सीएम हाउस में कन्या पूजन को नौटंकी बताने वाले बयान पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने करारा जवाब दिया है। सीएम शिवराज ने सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर लिखा- यह आपकी घटिया सोच है। मैं बेटियों की पूजा करता हूं और करता रहूंगा, यह मेरे लिए भावनात्मक विषय है। मन दुखी और पीड़ित है। उन्होंने आगे कहा कि बेटियों की पूजा सनातन का संस्कार है और दिग्विजय सिंह उसे नाटक-नौटंकी कह रहे हैं।
बेटियों के सम्मान से भी तकलीफ
सीएम शिवराज ने कहा कि सनातन और शिवराज का विरोध करते-करते दिग्विजय इतने निचले स्तर पर पहुंच गए कि अब उन्हें बेटियों के सम्मान से भी तकलीफ होने लगी है। पूरा देश बेटियों का भंडारा कर रहा है, उनकी पूजा कर रहा है, क्या यह नौटंकी है? मैंने भी बेटियों की पूजा की, मैं तो रोज बेटियों की पूजा करता हूं, लेकिन दिग्विजय जी, आप बेटियों की पूजा को नाटक नौटंकी कहते हैं। आप जैसी घटिया सोच वाले बेटियों की पूजा और सम्मान सहन नहीं कर पाते। उन्होंने आगे कहा कि मैं बेटियों और बहनों की पूजा करता रहूंगा, जिससे समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच और सम्मान बढ़े।
यह भी पढ़ें- रिश्तों में चुनावी जंग..कहीं सगे भाई तो कहीं चाचा-भतीजे आमने-सामने
कांग्रेस बहन, बेटियों की पूजा के खिलाफ है?
सीएम ने कहा बहनों की पूजा के लिए नैतिक साहस चाहिए और ये वही कर सकता है, जिसमें भारतीय संस्कार हों। उन्होंने दिग्विजय पर हमला बोलते हुए कहा कि बहन-बेटियों को टंचमाल और आइटम कहने वाले कभी बेटियों का सम्मान नहीं कर सकते। मल्लिकार्जुन खड़गे जी और सोनिया जी जवाब दें क्या वे भारत में बेटियों की पूजा के खिलाफ हैं? कांग्रेस अपना स्टैंड साफ करे क्या वह बहन-बेटियों की पूजा के खिलाफ है?
बहनों के पैर भी धोता हूं और उस पानी को माथे से भी लगाता हूं
सीएम ने कहा कि मैं बेटियों के और बहनों के पैर भी धोता हूं और उस पानी को माथे से भी लगाता हूं। यह वही कर सकता है, जिसके मन में पवित्र भाव हो और जिसमें भारतीय संस्कार हो। इसके लिए भी नैतिक साहस चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बहनों की पूजा के लिए भी नैतिक साहस चाहिए। बहन और बेटियों को टंच माल कहने वाले आइटम कहने वाले ये नहीं कर सकते और इसी मानसिकता को हम बदलना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
40 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
76 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
125 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
131 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
139 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
142 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
145 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
146 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
147 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
153 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines