Chhattisgarh Election: मतदान की तारीखों के ऐलान के साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनावी विगुल बच चुका है। इसके साथ ही सभी पार्टियों ने अपना प्रचार-प्रसार भी तेज कर दिया है। इसी क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (सोमवार) को 17 दिन में दूसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंचे। इस दौरान राजनांदगांव में आयोजित सभा में अमित शाह ने बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला।
अमित शाह के रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राजनांदगांव में आयोजित सभा में शाह ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को अटल जी ने बनाया और रमन सिंह ने बीमारू राज्य को विकसित राज्य बनाने का काम किया। किसानों को 14 प्रतिशत ब्याज से मुक्त कराने का काम रमन सिंह ने किया। देश में सबसे अच्छी पीडीएस छत्तीसगढ़ में लागू थी। इसलिए प्रदेश की जनता रमन सिंह को चाउर वाले बाबा के नाम से जानती है।
प्रदेश सरकार को अपने काम का हिसाब देना होगा
शाह ने प्रदेश सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि भूपेश बघेल आपने क्या काम किया है विकास का हिसाब देना होगा, डेढ़ सौ दिन तक रोजगार देने वाला राज्य रमन सिंह के समय बना। पावर सीमेंट हब बनाने का काम रमन सिंह ने किया। महिलाओं को पंचायत में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को 2004 से 2014 में चार सौ करोड़ रुपये दिया। नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार मे तीन लाख एक हजार करोड़ रुपये छत्तीसगढ़ को दिया और प्रदेश में शुद्ध पेय जल लोगों को दिया गया।
यह भी पढ़ें- जिसने 9 महीने कोख में रखा, उसका कातिल बना बेटा…लात-मुक्कों से पीटा और जमीन पर पटका, 70 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ा
नक्सलवाद पर नकेल कसने का काम किया
अपने संबोधन में शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को नरेंद्र मोदी सरकार का फायदा मिला है। राजनांदगांव में कई विकास हुए, मेडिकल कॉलेज और अन्य चीजें बनी। हमने नक्सलवाद पर नकेल कसने का काम किया है। अमित शाह ने सीएम बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार घोटाला हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हमें यहां विकास करने वाली सरकार चाहिए, भूपेश बघेल के शासन में न गरीब खुशहाल है, न आदिवासी। भाजपा की सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लोगों का जताया आभार
पूर्व सीएम रमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अमित शाह ने धारा 370 हटाकर पूरी ताकत दिखा दी है। उन्होंने राजनांदगांव में आमजनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने रमन सिंह की पहचान बनाई है। 15 साल अवसर मिला मुख्यमंत्री के नाते इस क्षेत्र का विकास किया। पांच सालों में कांग्रेस ने पक्षपात किया है और राजनांदगांव के साथ भी कांग्रेस ने पक्षपात किया है। राजनांदगांव में कांग्रेस के आते ही सभी निर्माण कार्य रुक गए।
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव; 130 नेताओं की बनी लिस्ट
16 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
52 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट की शिवसेना से अलग होने का किया ऐलान
101 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली, महाराष्ट्र में गहराए सियासी संकट की इनसाइड स्टोरी
107 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा और कौन आएगा कौन नहीं?
115 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
118 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें 9 सीटों पर क्या बन रहे समीकरण
121 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें सभी 35 न्यू मिनिस्टर्स की पूरी लिस्ट
122 days ago'शासक बने हत्यारे, अभिषेक को कुछ हुआ तो…', भतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
123 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी, जानें किसने-क्या कहा?
129 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines