BJP master plan for loksabha election 2024: आने वाले साल 2024 में लोकसभा चुनाव हैं, जिसे लेकर भाजपा ने अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है। बीजेपी की ओर से लोकसभा से पहले 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दिख रही सक्रियता और नेताओं के टिकट बरवारे से लोकसभा को लेकर बनाई गई रणनीति साफ हो जाती है। बीजेपी की ओर से आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एक खास प्लान बनाया गया है, जिसके चलते चुनावी राज्य यानी मध्य प्रदेश, राजस्थान के साथ तेलंगाना में भाजपा ने अपने बड़े और राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा है। विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय स्तर के बड़े चेहरों को उतारने की इस रणनीति को राजनीतिक विशेषज्ञ लोकसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देख रहे हैं।
भाजपा ने विधानसभा के चुनावी मैदान में उतारे चर्चित 21 सांसद
भाजपा की लोकसभा चुनाव को लेकर गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अगले माह 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में मिजोरम को छोड़कर मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कुल मिलाकर 21 चर्चित सांसदों को टिकट देकर चुनावी रणभूमि में उतारा है। आपको बताते चलें कि इन चार राज्यों के साथ अगले महीने महीने मिजोरम विधानसभा में भी चुनाव होने हैं। कुछ विशेषज्ञ बताते हैं कि भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव में बड़े चेहरों को टिकट देना एक बड़ी रणनीति है, जिसके चलते भाजपा आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी भी परखने का प्रयत्न भी करेगी।
तेलंगाना में फायर ब्रैंड नेताओं पर भाजपा ने जताया भरोसा
माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना के विधानसभा चुनाव के लिए अपने सबसे कद्दावर नेता माने जाने वाले व भाजपा तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बांडी संजय कुमार के साथ बीजेपी ने अपने फायर ब्रैंड नेता के रूप में देखे जाने वाले टी राजा सिंह के निलंबन को वापस लेते हुए उन्हें तेलंगाना की गोशामहल सीट से फिर से चुनावी मैदान में उतार दिया है। आपको बता दें कि ये वही टी राजा सिंह हैं, जिनपर बीते दिनों कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद के अपमान का आरोप लगा था। जिसके बाद विवाद बढ़ते ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से इन्हें निलंबित कर दिया गया था। भाजपा ने मध्यप्रदेश व राजस्थान में ऐसे ही अपने बड़े नेताओं को चुनावी मैदान में उतारकर बड़ा गेम खेला है।
लोकसभा चुनाव के लिए दिग्गजों की लोकप्रियता को परखेगी बीजेपी
राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, भाजपा द्वारा एक खास प्लान के तहत सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। आने वाले चुनावी फैसलों से सांसदों की लोकप्रियता का अंदाजा हो जाएगा, जिससे लोकसभा चुनाव की तैयारियों में मदद मिलेगी। इसके साथ ही इन चर्चित चेहरों को टिकट देकर पार्टी अपने वोटरों तक ये संदेश पहुंचाएगी कि बीजेपी विधानसभा चुनावों को लेकर इतना गंभीर है कि पार्टी ने अपने दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि भाजपा ने अभी तक मध्य प्रदेश में 7, राजस्थान में 7 और छत्तीसगढ़ में 4 और तेलंगाना में 3 सांसदों को टिकट दिया है। बताते चलें कि मध्य प्रदेश में 7 सांसदों को उतारने के पीछे की वजह एमपी में सत्ताविरोधी लोगों से निपटने की रणनीति बताई जा रही है। साथ ही एमपी को छोड़ अन्य तीन राज्यों में ऐसा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि बीजेपी यहां सत्ता में नहीं है।
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
45 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
81 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
129 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
136 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
144 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
147 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
150 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
151 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
152 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
158 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines