Azam Khan first night in Sitapur jail: बीते 1 दिन पहले रामपुर जेल से सीतापुर जेल शिफ्ट किए गए आजम खां को लेकर चर्चाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जेल और एंकाउंटर की चर्चाओं के बीच अब शिफ्टिंग के बाद सीतापुर जेल में बीती उनकी पहली रात को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि बीते रविवार को शिफ्ट किए गए सपा नेता व पूर्व मंत्री आजम खां की सीतापुर जेल में रविवार की रात अन्य कैदियों की तरह सामान्य रही। अन्य कैदियों की तरह ही उन्होंने खाना खाया और फिर बाद में पूरी रात अपनी बैरक में करवटें बदलते हुए नजर आए।
खाने में मिली आलू-बैंगन की सब्जी
मिली जानकारी के अनुसार, सीतापुर जेल में सामान्य लोगों की तरह ही आजम खां खाना खाया। जिसमें उन्हें देर रात दाल, चावल, रोटी और के अलावा बैंगन-आलू की सब्जी दी गई। इतना ही नहीं, बताया जा ऱहा है कि रात में वह अपनी बैरक में करवटें बदलते दिखाई दिए, जिसके बाद सोमवार सुबह होते ही नाश्ते के बाद उन्हें चिकित्सक को भी दिखाया गया। इस दौरान सीतापुर जेल के डिप्टी जेलरों के द्वारा आजम खां की बैरक की निगरानी की गई।
शुगर के मरीज हैं आजम खां, चिकित्सक ने 1 घंटे तक की जांच
आजम मधुमेह यानी शुगर और बीपी के मरीज बताए जाते हैं, जिसके चलते जब वह सीतापुर जेल आए , तभी उनके सामान के साथ उनकी इस बीमारी से जुड़ी दवाएं भी लाई गईं थीं। बताया जाता है कि आजम खां की बैरक में जाकर दो बार चिकित्सकों ने उनका चेकअप किया। रविवार को आजम खां को सीतापुर जेल में उनकी पुरानी बैरक में रखा गया है, जहां उन्हें इससे पहले रखा गया था। बैरक में आने के बाद ऱविवार शाम को भी एक चिकित्सक ने उनके पास जाकर तकरीबन एक घंटे तक चेकअप करने के बाद उनकी शुगर और बीपी से संबंधित दवाओं की जांच की थी। आजम खां को लेकर सीतापुर जेल के अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि आजम ने अपनी बैरक से एक इतिहास की पुस्तक पढ़ने के लिए मांगी थी, लेकिन बाद में उन्होंने उसके लिए मना कर दिया।
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
33 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
69 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
118 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
124 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
132 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
135 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
138 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
139 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
140 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
146 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines