मनोज शाक्य (मैनपुरी)
Akhilesh Yadav Statement On Modi: अखिलेश यादव ने कहा कि जो शहीद हुए है, जिस तरह से कश्मीर और सीमा पर समय-समय पर ये सूचना मिलती है कि हमारी फौज को शहीद होना पड़ रहा है। सीमाएं सुरक्षित हो और ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। लेकिन अगर हम आंकड़े देखें तो जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से पिछले 10 साल में शहीदों की संख्या बढ़ी है, जो लोग ये कहते थे। कि भाजपा की सरकार आने पर सीमाएं सुरक्षित होंगी, आतंकवादी घटनाएं नहीं होंगी, हमारी देश की सिक्योरिटी से कोई समझौता नहीं होगा, जो सरकार देश की सिक्योरिटी को लेकर के, देश की सीमाओं की रक्षा को लेकर के, इतनी बड़ी बड़ी बात की हों, तो आखिरकार किस कारण हमारे जवानों की, हमारे अधिकारियों की जान जा रही है वो शहीद हो रहे है।
आखिरकार क्या वजह है, ये सरकार को बताना चाहिए और जितनी सुरक्षा, जितनी रक्षा का विभाग को बजट मिलता है, मैं समझता हूं। कि सरकार ने बजट भी ज्यादा दिया है। कई चुनावों में प्रधानमंत्री जी ने जो आर्टिकल हटाये है, जिन वजह से उन्हे लगता था कि आतंकवाद बढ़ रहा है, अब तो वो कानून भी नहीं है।
हलाल प्रोडक्ट पर जांच को लेकर वोले अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी यही करती रहेगी, बीजेपी के तमाम लोग, आप जानते होंगे जो नॉनवेज खाते होंगे, मैं अपने प्लाइट में देखा हूं कि बीजेपी के बड़े नेता नॉनवेज खा रहे थे उन्हें चिन्ता नहीं थी कि कैसा मीट है ये, ये मैं कह रहा हूॅ आप से, और ये बात अगर गलत लगे बीजेपी वालों को, तो बीजेपी के लोग आपके माध्यम से ये सवाल पुछवा लें, उनके पास तो वो भी होंगे क्या कहते है कि पता कर लेंगे कि कौन बैठा रहा होगा हमारे साथ, बीजेपी के बड़े नेता।
अखिलेश यादव ने कहा कि फिल इन द ब्लेंक के लिए बीजेपी में कई नेताओं को बीजेपी रखती है, कि फिल इन द ब्लेंक करते रहो, ये सवाल कोई सवाल नहीं है, सवाल बेरोजगारी का है, मंहगाई का है। अगर कोई बात ऐसी कही गयी है, आप लोग क्यों हाईलाइट करते है, अगर कोई बात ऐसी कही गयी है तो जिम्मेदारी आपकी भी बनती है, आप भी तो सनातनी होंगे। अगर आप सनातनी हों, तो गांधी जी का कहना मानो, बुरे को देखो नहीं, बुरे को कहो नहीं, बुरे को सुनो नहीं, आप क्यों ऐसा करते हो, आप गांधी जी की बात नहीं मानते हो।
यह भी पढ़े: गृह मंत्रालय में तैनात IAS रैंक के अफसर को पत्नी समेत हाजीपुर में लफंगों ने पीटा, बिहार पुलिस में हड़कंप
अखिलेश यादव ने किया पलटवार
अखिलेश यादव ने कहा कि ये कोई नई बात नहीं है पूरा देश ये जानता है, देखिये ये सवाल उठाये जा रहे है ये सब जानते है लेकिन उससे महत्वपूर्ण सवाल ये है कि अग्निवीर जैसी व्यवस्था आप टेम्परेरी कर रहे हो, आपका जवान शहीद हो रहा है, अधिकारी शहीद हो रहा है, क्या आप टेम्परेरी एक नौजवान से उम्मीद करते हो कि रक्षा वही कर पायेगा, फिर एक टेंक चलाने में और जो नये तरह के आर्म्स आ गये है, या डिफेंस की चीजें है, चलाने में कितना समय लगता है, सीखने में समय लगता है, जब तक सीखोगे तब तक तुम्हें घर भेज देंगे। तो क्या फायदा हुआ आपके अग्निवीर का। टेंक चलाने में 10 साल लगता है, जब तक टेंक चलाना सीखोगे तब तक गांव में अपनी बैलगाड़ी चला रहे होगे।
यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में फिर कांग्रेस जीती तो अगला CM कौन? बघेल संभालेंगे सत्ता या सिंहदेव संभालेंगे स्टेयरिंग
जो जमीन पर हैं, दे उसका साथ
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों का पहला संकल्प ये है कि बीजेपी हटे, बीजेपी उ0प्र0 से हटेगी तो देश से हटेगी। मैने कई बार ये कहा कि 2014 में उ0प्र0 में बीजेपी आयी थी, 2024 में उ0प्र0 से बीजेपी जायेगी। और दूसरे दल अपना दल न बनायें, उन्हें बीजेपी हराने की रणनीति बनानी चाहिए, उन्हें अपना दल बनाने की रणनीति नहीं बनानी चाहिए, क्यों कि समय कम है, नबंवर में हम खड़े है, कुछ दिनों बाद दिसंबर शुरू हो जायेगा, बीजेपी के आयोजनों की तारीख आ गयी है, चुनाव की तारीख भी आ जायेगी, इस लिए जो जमीन पर है, उसका साथ देना चाहिए, अगर बीजेपी को हराना चाहते है। ऐसी कोई भी रणनीत होगी जिससे बीजेपी को रोका जा सके, उस रणनीति के साथ समाजवादी पार्टी है।
यह भी पढ़े: राहुल गांधी के पीएम मोदी पर दिए बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता का पलटवार, वो क्या जानें, पनौती क्या होती है?
मैनपुरी लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव बोले
अखिलेश यादव ने कहा कि कितना अच्छा चुनाव होगा, सोचो हमारे पत्रकार साथी अगर ऐसा हो जाये तो कितना अच्छा चुनाव होगा। इतना शानदार चुनाव होगा कि बीजेपी को वोट ढूंढने पड़ेंगे कि वोट कहां मिलेंगे। और देखने वाले तो आयेंगे लोग। ऐसा अगर होगा तो शानदार ऐतिहासिक चुनाव होगा, इस बहाने वो सैफई और इटावा का विकास देख लेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रयास है कि बीजेपी को रोका जाये, बीजेपी को रोकने के लिए समाजवादियों का साथ देना चाहिए, जो भी बीजेपी को रोकना चाहते है उन्हें, अभी रणनीति ये बनानी चाहिए कि बीजेपी का मुकाबला कैसे हो, इस बात के लिए चर्चा नहीं होनी चाहिए कि उनका दल कैसे बने। कुछ लोग दल बनाना चाहते है, हम बीजेपी रोकना चाहते है, ये जनता समझती है, और किसी के भी इमोशन से किसी भी दल को ब्लेकमेल नहीं करना चाहिए, कुछ दल है किसी के इमोशन का लाभ उठाकर के ब्लेकमेल करना चाहते है, हमे उम्मीद है कि दल, दल नहीं बनायेंगे अपना, पहले बीजेपी को रोकेंगे।
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
49 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
85 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
134 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
140 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
148 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
151 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
154 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
155 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
156 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
162 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines