Yoga Tips: 21 जून 2023 को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस सेलिब्रेट किया जाएगा। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि शारीरिक फिटनेस के लिए रोजाना योगाभ्यास करना सबसे आसान और प्रभावी तरीका है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, साथ ही इसके रोजाना अभ्यास से मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है। शारीरिक-मानसिक फिटनेस को बनाए रखने के लिए उत्कटासन योग यानी चेयर पोज का नियमित अभ्यास बेहद लाभकारी है। यह हाथ पैर, जांघ और कंधों की मांसपेशियों को मजबूत करने में काफी मदद करता है।
इस खबर में हम आपके लिए चेयर पोज योग के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। इसके नियमित अभ्यास से कंधे और पसलियों में स्ट्रेच आता है, जबकि ये जांघों, पसलियों के कॉलम एडियों और पिंडलियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। आप एक्सपर्ट्स की देखरेख में इसका अभ्यास शुरू करें। यह खासकर महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है। जानिए विधि और लाभ…
चेयर पोज आसन करने का तरीका
- सबसे पहले एक योग मैट बिछा लें।
- फिर सूर्य नमस्कार की मुद्रा में खड़े हो जाएं।
- अब इसके बाद आप एक गहरी सांस लें।
- फिर अपने हाथों को हवा में लहराते हुए उपर ले जाएं।
- इसके बाद शरीर को धीरे-धीरे बैठने की मुद्रा में ले आएं।
- जैसे की आप कुर्सी पर बैठते हैं, इस मुद्रा में कुछ पल के लिए रुकें।
- इसके बाद दोबारा अपनी मुद्रा में आ जाएं, ऐसा 30 से 60 सेकंड तक रोजाना करें।
चेयर पोज योग के लाभ (Benefits of Chair Pose Yoga)
- शरीर में ताजगी रहती है।
- महिलाओं को पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।
- कब्ज, बदहजमी, अपच से राहत मिलती है।
- कमर दर्द दूर होता है, कमर मजबूत होती है।
- जांघों एवं पंजों में मजबूती आती है।
- इससे रीढ़ की हड्डी फ्लेक्सिबल होती है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
11 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
14 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
18 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
21 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines