World Hindi Day Wishes in Hindi: हिंदी भाषा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों में भी बोली जाती है. इसलिए विश्व स्तर पर हर साल 10 जनवरी को हिंदी दिवस (World Hindi Day) मनाया जाता है. इस मौके पर विश्व स्तर पर हिंदी भाषा के महत्व को बताया जाता है और कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है. इसलिए यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि हिंदी सिर्फ भाषा ही नहीं बल्कि एक इमोशन है जो आपस में लोगों को जोड़े रखने का काम करती है. वहीं, भारतीय लोगों को लिए हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि संस्कृति, संस्कार और भावनाओं की पहचान है. ऐसे में अगर आप इस खास मौके पर अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों को खूबसूरत संदेशों और शुभकामनाओं के साथ विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day Messages) बधाई देना चाहते हैं तो इस लेख में बताए गए कोट्स मददगार साबित हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Lohri 2026: लोहड़ी पर सेलेब्स की तरह तैयार होना है तो यहां से ले लीजिए आइडिया, इन लुक्स को आप भी कर सकती हैं कैरी
वर्ल्ड हिंदी डे विशेष इन हिंदी | World Hindi Day Wishes in Hindi
हिंदुस्तानी हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है,
इस भाषा में बसती हमारी पहचान है,
विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
हिंदी न केवल भाषा है,
यह हमारी संस्कृति और संस्कारों की आवाज है,
विश्व हिंदी दिवस की ढेरों बधाइयां।
हिंदी है हमारी शान, हिंदी है हमारी जान,
हिंदी से ही बना है हमारा हिंदुस्तान,
विश्व हिंदी दिवस 2026 की बधाई।
जो दिल से निकले, वही हिंदी की बात है,
हर शब्द में बसती जज़्बात है,
विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
हिंदी है तो भाव हैं,
हिंदी है तो संवाद हैं,
विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
अपनी मातृभाषा पर गर्व करें,
हिंदी को दिल से स्वीकार करें,
विश्व हिंदी दिवस 2026 की बधाई।
हिंदी ने हमें जोड़ना सिखाया,
भावनाओं को शब्दों में ढालना सिखाया,
विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
चलो मिलकर संकल्प लें,
हिंदी को आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास करें,
विश्व हिंदी दिवस की बधाई।
हिंदी हमारी पहचान है,
यही हमारी सबसे बड़ी शान है,
विश्व हिंदी दिवस 2026 मुबारक हो।
हर भाषा का सम्मान करें,
लेकिन हिंदी पर अभिमान करें,
विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
इसे भी पढ़ें- अकबर-बीरबल की खिचड़ी वाली कहानी हमें सिखाती है जिंदगी के ये 6 बड़े सबक
संबंधित खबरें
धनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
2 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
4 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
18 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
21 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
23 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines