How To Make Paneer Makhmali: कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाने वाली है। दिवाली भारत में मानाया जाने वाला एक सबसे बड़ा त्योहार होता है। इस त्योहार में लोग घर पर तरह-तरह के पकवान बनाते हैं।
ऐसे में आज हम आपके लिए पनीर मखमली बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद लजीज होती है। इसके साथ ही इसको बनाना भी काफी आसान होता है। इसको आप दिवाली डिनर में बनाकर घर आए मेहमानों को सर्व कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं पनीर मखमली बनाने की विधि-
अभी पढ़ें – बेहद मॉडर्न लगते हैं लेपर्ड प्रिंट्स ऑउटफिट्स, दिवाली पर इस स्टाइल से करें कैरी
पनीर मखमली बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 250 ग्राम पनीर
- 15-20 बादाम
- 4-5 टमाटर
- 2 प्याज
- 2 टी स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1/4 टी स्पून हल्दी
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून चीनी
- 2-3 टेबलस्पून तेल
- स्वादानुसार नमक
अभी पढ़ें – बढ़ती उम्र में कमर दर्द से रहते हैं परेशान? तो ये कारगर घरेलू उपचार आएंगे आपके काम
पनीर मखमली कैसे बनाएं? (How To Make Paneer Makhmali)
- पनीर मखमली बनाने के लिए आप सबसे पहले बादाम को रातभर पानी में भिगोकर रख दें।
- फिर आप पनीर और प्याज को भी बारीक-बारीक टुकड़े काट लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म कर लें।
- फिर आप इसमें बारीक कटा प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
- इसके बाद आप एक मिक्सर जार में टमाटर और भिगोई बादाम पीसकर पेस्ट बना लें।
- फिर आप इसमें टमाटर-बादाम का पेस्ट डालें और अच्छी तरह से मिलाकर पका लें।
- इसके बाद आप इसमें धनिया पाउडर, हल्दी और मिर्च पाउडर डालकर पका लें।
- फिर आप इसमें पनीर के टुकड़े डालकर मसाले के साथ अच्छे से मिला दें।
- इसके बाद आप इसमें एक कटोरी पानी, चीनी और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें।
- फिर आप इसको धीमी आंच पर ग्रेवी के तेल छोड़ने तक पका लें।
- इसके बाद आप सब्जी को करीब 1-2 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें।
- अब आपका स्वादिष्ट पनीर मखमली बनकर तैयार हो चुका है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
57 mins agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
1 hr agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
16 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
19 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
23 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines