Relationship: कपल्स या पति-पत्नी अक्सर ही रात के समय लड़ने के बाद लड़ाई को सुलझाए बिना सो जाते हैं. कई बार लड़ाई के बाद सोने (Sleeping After Fight) पर अगली सुबह पार्टनर्स एकदूसरे से बात नहीं करते और फिर एक से 2 दिनों में लड़ाई सुलझाए बिना ही दोनों एकदूसरे से बात करना शुरू कर देते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं लड़ाई सुलझाए बिना सोने पर क्या होता है और इस लड़ाई को दबा देने से रिश्ते पर क्या असर पड़ता है? यहां जानिए क्यों किसी बहस के बाद लड़ाई को सुलझाए बिना सोने से मना किया जाता है.
लड़ाई सुलझाए बिना सोने पर क्या होता है
बढ़ सकता है गुस्सा
जब आप बिना लड़ाई सुलझाए सो जाते हैं तो नींद आने से पहले और अपने सब्कोंशियस माइंड में भी आप लड़ाई के बारे में, तकलीफ के बारे में और पार्टनर की कही गई नेगेटिव बातों के बारे में सोचते रहते हैं. वहीं, अगर लड़ाई सुलझाकर सोया जाए तो आपका गुस्सा कम होता है और आप रिश्ते को मजबूत बनाने के बारे में सोचते हैं.
तकलीफ बढ़ती है
जितनी तकलीफ बहस या लड़ाई के समय होती है उससे कही ज्यादा तकलीफ तब होती है जब लड़ाई सुलझाए बिना सोया जाता है या सोने के लिए लेटा जाता है. नींद खराब होती है, मन में गुस्सा, घबराहट और दिल को दर्द महसूस होता है और व्यक्ति घंटों तक चिंता में यहां से वहां करवटें बदलता ही रह जाता है.
रिश्ता होता है कमजोर
लड़ाई बिना सुलझाए सोने पर आपके मन में पार्टनर को लेकर तरह-तरह के सवाल आने लगते हैं. आपको लगने लगता है कि उसे आपकी फिक्र नहीं है और इसीलिए वह आपको बिना मनाए सो गया है. हो सकता है आपके पार्टनर के मन में भी इसी तरह की बातें चल रही हों. ऐसे में लड़ाई करके सोने के बजाय आप अगर सुलझा लेंगे तो मन यह सोचकर शांत रहता है कि आपने दिल की बात पार्टनर से कह दी है और रातभर आपको इग्नोर्ड फील नहीं होता है.
लड़ाई के बाद सोने पर कब होता है फायदा
- अगर लड़ाई करने के बाद आप अपना पर्सपेक्टिव बदलकर सोचने की कोशिश करते हैं तो लड़ाई के तुरंत बाद सो जाने से आपका गुस्सा शांत हो सकता है.
- लड़ाई की इमोशनल इंटेसिटी कम हो जाती है जिससे दिमाग शांत रहता है और जब आप अगली सुबह इस लड़ाई के बाद बात करते हैं तो शांत होकर बेहतर तरह से बात हो पाती है.
- कई बार लड़ाई के तुरंत बाद अगर उसपर बात की जाए तो व्यक्ति गुस्से में ऐसी चीजें कह देता है जो बाद में पछतावे की वजह बन सकती हैं. ऐसे में अगली सुबह व्यक्ति सोच समझकर अपनी बात कहता है.
किस तरह तुरंत सुलझाई जा सकती है लड़ाई
पार्टनर से लड़ने के बाद आप अगर अपना गुस्सा थूककर उन्हें प्यार से गले लगा लें तो हो सकता है उनका गुस्सा भी पिघलकर रह जाए. कई बार बहुत ज्यादा गुस्से में या लड़ाई में पार्टनर को गले लगाने जैसा छोटा सा काम भी बहुत बड़ा लगने लगता है. हां, अगर गलती आपकी है तो पार्टनर आपको गले लगाएगा या नहीं यह नहीं कह सकते हैं.
यह भी पढ़ें – कैसे जानें कि लड़की प्यार करती है? ये 5 संकेत देते हैं दिल में छिपे प्यार की गवाही
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
12 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
14 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
14 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
16 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
18 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
20 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
22 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines