Sarojini Nagar Market Buying Tips: सरोजिनी दिल्ली का बहुत ही लोकप्रिय मार्केट है. यहां पर कपड़े और जरूरत का हर सामान बहुत ही किफायती दामों पर मिलता है. अगर आपको ब्रांड के कपड़े चाहिए तो आपको वो भी इस मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे. आप 200 से लेकर 500 के बीच में ब्रांड के कपड़े, बैग, घड़ी या जूते आराम से खरीद सकते हैं. लेकिन, क्या आपके मन में ये सवाल आया है कि यहां पर कपड़े इतने सस्ते कैसे और क्यों मिल जाते हैं? इस बात का दूसरे शहर वाले अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं. इस मार्केट में लेटेस्ट, ट्रेंडी और न्यू स्टॉक का सामान भी तुरंत आ जाता है. यही वजह है कि लोग दूर दूर से यहां पर आते हैं और शॉपिंग करना पसंद करते हैं. लेकिन, शिवम साधक महाराज जी इस आदत से परहेज करने को बोलते हैं.आखिर क्यों आइए जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- बुद्धि पिता से आती है या माता से? नई स्टडी ने बताया बच्चे को किस पैरेंट से मिलता है तेज दिमाग
सरोजिनी मार्केट में कपड़े आते कहां से हैं?
यह समझना बहुत जरूरी है कि इस मार्केट में कपड़े इतने सस्ते आते कहां से हैं. बता दें ये कपड़े और सामान विदेशी लोगों के होते हैं. विदेश के अलग-अलग हिस्सों से ढेर सारी कपड़ों की लाठ भारत आती है. इसके साथ इसे मार्केट में लाकर काम दामों पर बेचा जाता है.
कपड़े आते कहां से हैं?
मार्केट में आए हुए कपड़े मरे हुए लोगों के होते हैं. कहा जाता है कि विदेशों में इंसान के मरने के बाद उसके कपड़े श्मशान में छोड़ दिए जाते हैं या दान करके दूसरी जगह भेज दिए जाते हैं. हालांकि, यह बात हर कपड़े या सामान पर लागू नहीं होती. कुछ सामान इस कैटेगरी में शामिल होता है.
क्या ये कपड़े इस्तेमाल करना सही है?
शिवम साधक महाराज जी ने इन कपड़ों को खरीदने से इसलिए मना किया है, क्योंकि थोक में लाए गए कपड़े काफी गंदे हो जाते हैं. इसमें कई तरह के बैक्टीरिया हो सकते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक भोर में करीब 3 बजे के करीब पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर में ये माल लाया जाता है और जिस प्रोसेस से ये आता है यकीनन नुकसानदायक हो सकता है.
कैसे कर सकते हैं इन कपड़ों का इस्तेमाल?
थोक में आए कपड़े अक्सर गंदे होते हैं. उन्हें रखने और समेटने का खर्च बचाने के लिए दुकानदार एक जगह ठूंस कर बैग में भरकर ले आते हैं. इसकी वजह से ये बिल्कुल सिकुड़े और गंदे हो जाते हैं. इसलिए इन कपड़ों को धोकर इस्तेमाल करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- क्या आप भी रख पाते हैं अपनी स्किन का अच्छे से ध्यान? अपनाएं ये 5 बियूटी टिप्स, त्वचा पर आएगा निखार
संबंधित खबरें
कैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
3 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
7 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
9 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
23 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines