Vitamin Ki Kami: विटामिन शरीर के लिए बहुत जरूरी है, और इसकी कमी से शरीर पर गंभीर असर पड़ सकता है. लेकिन अगर इन विटामिन्स का ख्याल न रखा जाएं, तो इसकी कमी से कई तरह की समस्याएं भी सकती हैं, और कई मामलों में खतरनाक बीमारियों में भी घिर सकते हैं. लेकिन हम इस स्टोरी में एक ऐसे खास विटामिन की बात करेंगे, जिसकी कमी दिमाग पर असर करती है और इस तरह उसे प्रभावित करती है कि मानों दिमाग खोखला हो गया हो.
यह भी पढ़ें: शरीर में दिखें ये लक्षण तो हो सकता है ब्रेन ट्यूमर का खतरा, गलती से भी न करें इग्नोर
कौन-सा विटामिन कर देता है दिमाग को खोकला?
इस विटामिन का नाम है विटामिन-B12 (Vitamin B12),जो खासतौर पर दिमाग और नर्वस सिस्टम (Nervous System) की सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. एक्सपर्ट्स इसे लेकर बताते हैं कि, इसकी कमी लंबे समय तक रहे तो दिमाग कार्यों को धीरे-धीरे प्रभावित करने लगती है. अगर आप सोच रहे हैं, कि ये विटामिन कितना जरूरी है, तो जान लीजिए कि:
- यह नर्वस सिस्टम को सुरक्षित रखता है.
- दिमाग तक संदेश पहुंचाने वाली नसों को मजबूत बनाता है.
- शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में मदद करता है, जिससे दिमाग को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है.
- इसी के साथ, याददाश्त, एकाग्रता और मूड को संतुलित रखने में भी इस विटामिन का बड़ा योगदान रहता है.
कैसे हो जाती है इस विटामिन की कमी
डॉक्टर्स के अनुसार, शरीर में विटामिन B12 की कमी के कई कारण हो सकते हैं. शाकाहारी या वेगन डाइट लेने वाले लोगों में इसकी कमी ज्यादा देखी जाती है, क्योंकि बी12 मुख्य रूप से नॉन-वेज फूड में पाया जाता है. साथ ही, उम्र बढ़ने के साथ शरीर की पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे यह कमी हो सकती है. इसके अलावा पेट से जुड़ी कुछ बीमारियां, लंबे समय तक कुछ खास दवाओं का सेवन और बहुत अधिक जंक फूड या अनियमित खानपान भी विटामिन B12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) का कारण बन सकते हैं.
Vitamin B12 की कमी के कारण दिखते हैं ऐसे असर
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लंबे वक्त तक विटामिन-B12 की कमी से कई तरह के असर देखने को मिल सकते हैं. इनमें:
- याददाश्त कमजोर हो जाना, यानी नाम और रोजमर्रा की बातों को भूलने लगना.
- किसी चीज में ध्यान नहीं लगा पाना. यानी किसी काम को समझने की बहुत कोशिश की जाएं, तो उसे समझने में बहुत मुश्किल होना और छोटी चीजों को एकदम भूल जाना.
- Vitamin-B12 दिमाग में फील-गुड हार्मोन बनाने में मदद करता है. इसकी कमी से ज्यादा चिड़चिड़ापन, उदासी या बेचैनी महसूस हो सकती हैं.
- साथ ही, इसकी कमी से सोचने-समझने की क्षमता भी काफी हद तक कम हो जाती है और नसें कमजोर पड़ने लगती हैं. इस कारण हाथ-पैर में झनझनाहट, सुन्नपन या कमजोरी महसूस हो सकती है.
कैसे पूरी करें इसकी कमी पूरी
विटामिन B12 (How To Fulfill Vitamin B12 Deficiency) की कमी को सही खानपान और सही इलाज से आसानी से पूरा किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले अपनी डाइट पर ध्यान देना जरूरी है. दूध, दही, पनीर, चीज, अंडा और मछली जैसे फूड विटामिन B12 के अच्छे स्रोत माने जाते हैं. जो लोग शाकाहारी हैं, वे दूध और दूध से बनी चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल कर सकते हैं. सबसे जरूरी बात यह है कि किसी भी तरह की दवा या सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें, ताकि कमी को सुरक्षित और सही तरीके से पूरा किया जा सके.
यह भी पढ़ें: पेशाब की थैली में कैंसर होने के क्या लक्षण हैं? यहां जानिए मूत्राशय कैंसर का कैसे पता चलता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
4 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
7 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
9 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
13 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines