Nirmala Sitharaman Saree Look: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में लगातार अपना 9वां बजट पेश कर नया इतिहास रच दिया है. अपने एक घंटा 27 मिनट लंबे बजट भाषण में उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं. हालांकि, आम बजट के दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सिर्फ अपने फैसलों को लेकर ही नहीं, बल्कि अपने साड़ी लुक को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. इस बार भी बजट पेश करते समय उनकी खास साड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया. सिर्फ इस साल ही नहीं बल्कि निर्मला सीतारमण के साड़ी लुक हर साल सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. उसके लुक ना सिर्फ पारंपारिक होते हैं, बल्कि भारत की संस्कृति को भी बढ़ाने का काम करते हैं. इस साल इसकी साड़ी में क्या खास है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- Budget 2026-27: बायोफार्मा के लिए 10 हजार करोड़, मेडिकल हब, वेटनरी कॉलेज… जानें बजट में हेल्थ सेक्टर को क्या-क्या मिला
साड़ी क्यों मानी जा रही है खास?
निर्मला सीतारमण अक्सर सादगी, पारंपरिक और हैंडलूम साड़ियां पहनती हैं. इस बार भी बजट 2026 के लिए वित्त मंत्री ने मैजेंटा रंग की खूबसूरत कांजीवरम साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वायलेट रंग की हल्की झलक नजर आ रही है. यह साड़ी बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही है और तमिलनाडु की परंपरा को भी बढ़ावा दे रही है.
साड़ी का पल्लू भी बहुत ही खास है और मस्टर्ड गोल्ड पैनल से तैयार किया गया है. बजट के दिन पहनी गई यह साड़ी भी भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ी मानी जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साड़ी का रंग, डिजाइन और फैब्रिक शुभता, स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होते हैं,
क्यों माना जा रहा है इसे बेहद शुभ?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, निर्मला सीतारमण की साड़ी हल्के और सौम्य रंग की है, जो शांति, सुकून और अच्छी उम्मीदों के फैसले का संकेत दे रही है. यही वजह है कि बजट जैसे अहम दिन पर इस तरह की साड़ी पहनना शुभ माना जाता है.
हर साल साड़ी से जुड़ती है उम्मीद
पिछले कुछ सालों में निर्मला सीतारमण की साड़ी बजट के दिन सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं होती, बल्कि एक सांकेतिक संदेश भी देने का काम करती है. लोग मानते हैं कि उनकी साड़ी का चयन देश की आर्थिक दशा और स्थिति से भी जुड़ा होता है. इस बार इनकी साड़ी का रंग बहुत ही शुभ माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- बजट पेश होने से पहले क्यों बनाया जाता है हलवा? जानिए इसके पीछे की रोचक कहानी
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
3 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
6 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
7 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
8 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
9 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
11 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
12 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
13 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines