Hairstyle For Wedding: शादी या पार्टी का मौसम आते ही हर कोई अपने लुक को परफेक्ट बनाने में जुट जाता है. ड्रेस, ज्वेलरी और मेकअप के साथ-साथ हेयरस्टाइल भी आपके पूरे लुक को कंप्लीट करती है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बाल हमारे मूड या आउटफिट का साथ नहीं देते. अगर आप भी शादी में अपने आउटफिट के साथ मैच करती हुई और ट्रेंडी हेयरस्टाइल बनाना चाहती हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे खूबसूरत और आसान हेयरस्टाइल्स के बारे में, जो आपके लुक में चार चांद लगा देंगे.
ट्रेंडिंग हेयरस्टाइल | Trending Hair Style
फ्लोरल बन
आप चाहें तो शादी में इस तरह का फ्लोरल बन बना सकती हैं, जो दिखने में काफी सुंदर और अलग सा लगता है. साथ ही लुक को पूरी तरह से निखार देता है. आप मैचिंग के फूल या अपने आउटफिट से कॉन्ट्रास्ट मैच करते फूल भी लगा सकती हैं.
कर्ल हेयरस्टाइल
अगर आप गाउन या सिंपल सी कोई ड्रेस या लहंगा पहन रही हैं तो इस तरह की हेयर कर्ल स्टाइल को अपना सकती हैं. यह सिंपल होने के साथ-साथ सुंदर भी लगती है. साथ ही आप चाहें तो सुंदर सी हेयर एक्सेसरीज का भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
नकली बालों से बनाएं स्टाइल
आप चाहें तो इस तरह के कर्ली नकली बाल ले सकती हैं, जो दिखने में बेहद सुंदर होते हैं. साथ ही लुक में भी जान भर देते हैं. आप चोटी पर इन्हें लगाकर हेयर एक्सेसरीज की मदद से लुक को सेट कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें-Hand Accessories: शादी में जाना है लेकिन नहीं लगाना चाहतीं मेहंदी, ट्राय करें ये हैंड एक्सेसरीज
स्टोन की मदद से सजाएं बाल
आप चाहें तो स्टोन की माला या छोटे-छोटे स्टोन लेकर अपने बालों में खूबसूरती से सजा सकती हैं. यह लुक काफी अलग और ग्लैमरस लगता है. साथ ही आपके वेडिंग लुक में भी चार चांद लगा देगा.
गोटा पट्टी से करें स्टाइल
आप चाहें तो गोटा पट्टी की मदद से अपने बालों को सजा सकती हैं, जो आपके हेयरस्टाइल को सुंदर और पारंपरिक लुक देगा.
ये भी पढ़ें-Relationship Tips: शादी में कितना Age Difference है सही, आइए जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 hr agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
2 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
2 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
4 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
6 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
6 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
6 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
9 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines