Hong Kong: जब भी विदेश घूमने की बात आती है, तो सबसे पहले इस बात की चिंता सताने लगती है कि वीजा के लिए अप्लाई करना होगा। वीजा के लिए लाइनों में खड़ा होने के साथ-साथ कई डॉक्युमेंट्स सब्मिट करने होंगे। तमामा सवाल जवाब देने के बाद महीनों तक इंतजार के बाद वीजा मिलेगा। आमतौर पर इंसान इन्हीं सब चीजों के बारे में सोचते-सोचते घूमने जाने का प्लान ही कैंसिल कर देता है।
लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स के लिए वीजा ऑन अराइवल (प्री-रजिस्ट्रेशन) की सुविधा दी जाती है। चलिए विस्तार से जानते हैं उस देश के बार में।
ये भी पढ़ें- गजब! चेकअप किए बिना नहीं मिलेगा खाना, जानें सोमा-द आयुर्वेदिक किचन की खासियत
ऑनलाइन करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
अपने रंगीन कल्चर के लिए जाना जाने वाला हॉन्ग कॉन्ग आज के समय में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय बना हुआ है। यह एशिया की सबसे पॉपुलर व सुंदर ट्रैवल डेस्टिनेशन है। यहां आप एडवेंचर के साथ-साथ शॉपिंग का भी मजा ले सकते हैं।
हॉन्ग कॉन्ग में भारतीयों के प्री-अराइवल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया है, जो ऑनलाइन उपलब्ध है। लेकिन इसके लिए आपको पहले ही प्री-रजिस्टर करना होगा, जिसमें किसी भी तरह की वीजा फीस शामिल नहीं है यानी यह फ्री है। वीजा की अवधि मात्र 14 दिनों तक वैलिड रहेगी।
हॉन्ग कॉन्ग में घूमने के लिए क्या-क्या है खास?
ज्यादातर लोग डिज्नीलैंड घूमने के लिए हॉन्ग कॉन्ग आते हैं। हालांकि डिज्नीलैंड के अलावा हॉन्ग कॉन्ग में हैनान आइलैंड, एवेन्यू ऑफ स्टार, बिग बुद्ध, स्काई लाइन और सिम्फनी ऑफ लाइट्स भी एक्सपलोर करने के लिए बेस्ट प्लेस हैं। डिज्नीलैंड में घूमने के लिए प्रति व्यक्ति की टिकट करीब 4,800 रुपये है।
हांगकांग को गगनचुंबी इमारतों (Skyscraper) के लिए भी जाना जाता है। आप यहां पर मौजूद नाइट क्लब भी घूम सकते हैं। वैसे तो हांगकांग में पूरे साल पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है लेकिन यहां आने का सबसे अच्छा समय मार्च, अप्रैल, मई, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर का महीना है।
हॉन्ग कॉन्ग के फ्लाइट की टिकट कितने की है?
अगर आप फ्लाइट से भारत से हॉन्ग कॉन्ग जाते हैं, तो आने-जाने की टिकट का खर्च करीब 25 हजार रुपए तक आएगा। वहां आप किराए पर किसी होटल में रुक सकते हैं, जिसकी कीमत कम से कम 3,000 रुपए प्रति रात है।
ये भी पढ़ें- IRCTC करा रहा है लेह-लद्दाख की सैर, जानें टूर पैकेज में क्या-क्या है खास
संबंधित खबरें
दिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
5 days agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
16 days agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
17 days agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
32 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
34 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
37 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
39 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
40 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
48 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines