Delhi Famous Hindu Temple: दिल्ली में अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित कई प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर मौजूद हैं, जिनका अपना अलग इतिहास, महत्व और मान्यता है। कुछ मंदिर तो ऐसे हैं, जहां दर्शन मात्र से व्यक्ति को अपने पापों से छुटकारा मिल जाता है। इसी वजह से साल भर मंदिरों में लोगों की भीड़ देखने को मिलती है।
आज हम आपको दिल्ली के 3 ऐसे मंदिरों के बारे में बताएंगे, जो देखने में जितने सुंदर लगते हैं। अंदर से भी वो इतने खूबसूरत हैं। यहां आकर आपको शांति और सुकून तो मिलेगा ही। साथ ही आप भगवान की भक्ति में भी सराबोर हो जाएंगे। आइए जानते है दिल्ली के उन 3 प्राचीन मंदिरों के बारे में।
ये भी पढ़ें- अक्षरधाम से लेकर बिरला मंदिर तक, दिल्ली के ये 5 मंदिर घूमने के लिए हैं बेस्ट प्लेस
हनुमान मंदिर
नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में बाल हनुमान को समर्पित प्राचीन हनुमान मंदिर स्थित है। माना जाता है कि यहां पर हनुमान जी की जो मूर्ति है, उसमें बाल हनुमान स्वयं उपस्थित हैं। इसके अलावा कहा जाता है कि इस प्राचीन हनुमान मंदिर की स्थापना पांडवों द्वारा की गई थी। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां 1 अगस्त 1964 से लेकर आज तक राम मंत्र का जाप किया जा रहा है। मंदिर में चौबीस घंटे राम जी का नाम जप किया जाता है। इसी वजह से हर समय इस मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है।
जैन लाल मंदिर
जैन धर्म के लोगों के लिए लाल मंदिर आस्था का केन्द्र हैं। जो कि चांदनी चौक और लाल किला के पास स्थित है। यहां पार्श्वनाथ भगवान से लेकर महावीर भगवान और पद्मावती माता की मूर्तियां विराजमान हैं। माना जाता है कि जो भी व्यक्ति लाल मंदिर में अपनी मन्नत लेकर आता है, माता रानी उसकी इच्छा जरूर पूरी करती हैं। ये मंदिर भक्तों के लिए सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक खुलता है। दिन में मंदिर के कपाट बंद रहते हैं। वहीं शाम में आरती के लिए मंदिर के कपाट 5 बजे से लेकर रात 9 बजे तक खुले रहते हैं।
गौरी शंकर मंदिर
गौरी शंकर मंदिर चांदनी चौक, पुरानी दिल्ली के पास स्थित है। मंदिर में माता गौरी और शंकर जी की विशाल प्रतिमा मौजूद हैं। मंदिर में मां गौरी और शंकर जी के दर्शन करने के लिए सालभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। हालांकि साल में सिर्फ एक बार सावन माह में गौरी-शंकर का जलाभिषेक किया जाता है।
ये भी पढ़ें- फूलों से लेकर भस्म तक, देश के इन प्रसिद्ध मंदिर में खास तरीके से खेली जाती है होली
ये भी पढ़ें- एक मोक्ष का दरवाजा, दूसरा स्वर्ग का रास्ता: 5 पॉइंट में जानें श्रीकृष्ण के द्वारकाधीश मंदिर के रहस्य
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
9 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
11 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
14 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
16 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
17 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
25 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
27 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
28 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
28 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
29 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines