हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जनवरी में बेहद खूबसूरत हो जाती हैं भारत की ये जगहें, पार्टनर के साथ करें नए साल की हसीन शुरुआत, नहीं करेगा लौटने का मन

January Best Destinations: जनवरी का महीना घूमने के लिहाज से सबसे बेहतरीन माना जाता है. अगर आप दिसंबर में कहीं घूमने नहीं जा पा रहे हैं तो अगले महीने इन जगहों पर अपने पार्टनर के साथ साल की रोमांटिक शुरुआत करें. 

विज्ञापन
आप अपने ट्रिप को बहुत किफायती बजट में यादगार बना सकते हैं- Image Credit- News24

Romantic Places For Couple: हर कपल चाहता है कि साल की शुरुआत खास और यादगार हो और वो अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताए.आप पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं और इस लिहाज से जनवरी का महीना बहुत ही खास है. इस वक्त भारत की कुछ जगहें बहुत ही खूबसूरत हो जाती हैं. अगर आप भी नए साल की शुरुआत पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता कर करना चाहते हैं तो भारत की इन जगहों को एक्सप्लोर करें. यहां की रोमांटिक वाइब्स और सुकून भरा माहौल आपको इतना पसंद आएगा कि आपका लौटने का मन ही नहीं करेगा. आइए जानते हैं भारत की उन बेहतरीन जगहों के बारे में, जो जनवरी में कपल्स के लिए परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन मानी जाती हैं. 

इसे भी पढ़ें- Christmas Day 2025: क्रिसमस पर गर्लफ्रेंड को करना है इंप्रेस तो गिफ्ट में दे दीजिए यह चीज, फूली नहीं समाएगी आपकी प्रेमिका

जनवरी में घूमने लायक जगहें | January Best Destinations for Couple 

दार्जिलिंग- दार्जिलिंग को पहाड़ों की रानी कहा जाता है. वैसे तो यह बहुत ही खूबसूरत जगह है, लेकिन जनवरी के महीने में इसकी खूबसूरती दोगुनी बढ़ जाती है. यहां का नजारा आपके हनीमून या ट्रिप को यादगार बना देगा. हालांकि, यहां पर 5 दिन बिताने के लिए आपको  18,000 रुपये तक की जरूरत होगी.
लक्षद्वीप- अगर आप गोवा जाकर बोर हो चुके हैं तो आप लक्षद्वीप घूमने का प्लान बना सकते हैं. यहां के लिए आपको 35 हजार रुपये का बजट चाहिए होगा. ये बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन है, जो भारत के सबसे साफ और खूबसूरत समुद्र तटों में से एक माना जाता है. आप अपने पार्टनर के साथ यहां पर जरूर घूमने के लिए जाएं.
युस्मार्ग घाटी- भारत की सबसे हसीन जगहों में युस्मार्ग घाटी भी शामिल है. यहां पर जाने के लिए आपको जम्मू कश्मीर जाना होगा और ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान, घने जंगल और झील-झरने का लुत्फ उठाना होगा.
संगला- इस बार कुल्लू या मनाली नहीं, बल्कि हिमाचल की संगला को एक्सप्लोर करने का प्लान बनाएं. यह जगह समुद्र तल से लगभग 9 हजार फीट पर मौजूद है. जनवरी के महीने में यहां पर बर्फबारी होती है और हमें कुदरत का असीम भंडार देखने को मिलता है.  
बीकानेर- सुनहरे रेगिस्तान के बीच में मौजूद बीकानेर की खूबसूरती से कौन परिचित नहीं है. आप पार्टनर के साथ यहां पर श्री करणी माता मंदिर, जैन मंदिर, बीकानेर किला, लालगढ़ महल और देवीकुंड जैसी बेहतरीन जगहों पर जा सकते हैं.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- चलती ट्रेन में टिकट कैसे बुक करें? बहुत कम लोग जानते हैं ये ट्रिक्स, टीटीई के आने से पहले हो जाएगा टिकट कन्फर्म

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola