Tips for Waking Up Early: सर्दियों में सुबह-सुबह का समय सबसे ठंडा होता है और इस समय नींद से उठने का बिल्कुल मन नहीं करता, जिसके चक्कर में बच्चे स्कूल के लिए और बड़े ऑफिस के लिए लेट हो जाते हैं। आप रात को अलार्म लगाकर सोते हैं कि सुबह जल्दी उठ जाएंगे, लेकिन वो अलार्म सुबह बस बजता ही रहता है और आप सोचते हैं, छोड़ो यार थोड़ी देर और लेटे रहते हैं, ऐसे में टाइम कब निकल जाता है, पता ही नहीं चलता। अगर आप सच में सुबह जागना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिससे सुबह जागना में आपको कभी दिक्कत नहीं होगी। आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।
सोते समय फोन का यूज न करें
अगर आप रात को फोन का इस्तेमाल नींद (Sleep) लाने के लिए कर रहे हैं, तो ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं है। आपको बता दें, जितना समय आप फोन चलाने में लगा रहे हैं, उतने में आप कबके सो गए होते, लेकिन आप ऐसा नहीं करते। आपको सोने से लगभग 2 घंटे पहले ही अपने फोन का यूज करना बंद कर देना चाहिए। इसके साथ ही आप अपने फोन के सभी नोटिफिकेशन और इंटरनेट को भी बंद कर दें, जिससे अपनी नींद न टूटे। ऐसा करने से आप जल्दी सो पाएंगे और सुबह जल्दी उठ भी पाएंगे।
ये भी पढ़ें- Hair Fall Remedies: टेंशन में झड़ने लगे हैं बाल, इन 3 आसान तरीकों से होगा कमाल
देर रात खाना न खाएं
कई लोगों की आदत होती है, वो खाना खाने के कुछ समय बाद कुछ न कुछ स्नैक्स खाने के लिए उठ जाते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि देर रात हम जो कुछ भी खाते हैं, वो कभी नहीं पचता। ऐसा करने से देर रात आपके पेट में दर्द भी हो सकता है और रात को नींद भी नहीं आएगी, जिससे आप सुबह जल्दी उठ नहीं पाएंगे। (Tips for Waking Up Early) अगर आपको भी ऐसा ही करने की आदत है, तो आज से ही ऐसा करना बंद कर दें , फिर देखना आप अगले दिन जल्दी उठ पाएंगे और आपको अच्छा फील होगा।
सोने का समय तय करें
कई लोग रात को कभी भी सो जाते हैं, उनका सोने का या जागने का कोई समय तय नहीं होता। ऐसे में ज्यादातर लोग लेट ही सो पाते हैं। ऐसा करना आज से ही बंद कर दें, जब आप एक तय समय पर सोना शुरू कर देते हैं, तो आपकी बायोलॉजिकल क्लॉक आपको हर दिन उसी समय पर सोने के लिए मजबूर कर देती है और आपको रोज के समय पर उबासी आ जाती है। साथ ही हर दिन ये कोशिश करें कि लगभग 7 से आठ 8 घंटे की नींद लें। जिससे आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और फ्रेश महसूस करेंगे। रात को लेट सोने के चक्कर में अपनी सेहत से बिल्कुल समझौता न करें।
ये भी पढ़ें- New Year पर खुद को फिट रखने का करें वादा, अपनाएं 5 तरीके
सुबह उठकर करें ये काम
अगर आप सुबह जल्दी उठने के सभी प्रयास कर चुके हैं, उसके बाद भी कुछ नहीं हो पता तो इस आदत को बदलना बहुत जरूरी है। सुबह जैसे ही आपकी आंख खुले आप अपने कमरे की लाइट ऑन कर दें, जब वो लाइट आपकी आंखों पर पड़ेगी तो आपकी नींद खुद खुल जाएगी। (Tips for Waking Up Early) अगर इससे भी कुछ न हो तो आप अपने बेड के पास पानी की बोटल रखकर सोएं और सुबह उठते ही पानी पिएं, जिससे आपकी नींद खुल सकती है।
अलार्म को रखें दूर
हां, जानते हैं कि अलार्म लगाकर तो आप सोते ही हैं और उससे परेशान होकर बंद भी कर देते हैं। तो अलार्म को बंद करने का ऑप्शन ही हटा दें, अपने अलार्म को अपने पास न रखें। उसे अपने बेड से थोड़ा दूर रखें। ऐसा करने से आपको उस अलार्म को बंद करने के लिए उठना ही पड़ेगा। जो नींद से जागने के लिए काफी होता है, इसके बाद आपको नींद नहीं आएगी।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
8 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
13 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
17 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
18 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines