हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पहली डेट पर कभी नहीं पूछने चाहिए ये 3 सवाल, टाटा कहकर चला जाएगा पार्टनर

First Date Questions: अगर आप भी किसी के साथ पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो यहां जानिए वो कौन से सवाल हैं जिन्हें पूछने से आपको परहेज करना चाहिए. ये सवाल डेट खराब कर सकते हैं.

विज्ञापन
Things You Should Never Ask On First Date: पहली डेट पर कौन से सवाल नहीं पूछने चाहिए, जानिए यहां. Image Credit - Freepik

Relationship Tips: आजकल लड़के-लड़कियां अक्सर ही डेट पर जाते हैं और एकदूसरे से मिलते हैं. लेकिन, चाहे कितनी ही डेट पर चले जाएं अगर आपको यह नहीं पता होगा कि डेट पर क्या पूछना सही है और क्या नहीं तब तक आपकी हर डेट फेल होती रहेगी. अक्सर ही लड़के-लड़कियां घर आकर अपनी डेट के मैसेज या कॉल का इंतजार करते रह जाते हैं, लेकिन ना कॉल आती है और ना ही कोई मैसेज. ऐसा होने की एक बड़ी वजह आपका डेट के दौरान कुछ ऐसे सवाल (Questions) पूछना हो सकता है जो किसी को पसंद नहीं आते हैं. लेकिन, ये गलत सवाल भला हैं कौन से? आइए इस उलझन को दूर करते हैं और जानते हैं ऐसे कौन से 3 सवाल हैं जो पहली डेट (First Date) पर कभी नहीं पूछने चाहिए. इन सवालों की वजह से पहली ही डेट पर आपका पार्टनर या होने वाला पार्टनर आपको अलविदा कहकर जा सकता है.

पहली डेट पर कौन से सवाल नहीं पूछने चाहिए | Questions You Should Never Ask On First Date

इस उम्र में सिंगल क्यों हो

आपको सोचना चाहिए कि जिस तरह आप अबतक सिंगल हैं उसी तरह सामने वाला व्यक्ति भी अबतक सिंगल हो सकता है. यह कहना कि तुम इतने स्मार्ट या सुंदर होने के बाद भी सिंगल (Single) हो या फिर अगर तुम इतने अच्छे हो तो अबतक सिंगल क्यों हो, किसी को भी अजीब लग सकता है. यह सवाल कई बार तारीफ से ज्यादा ताने जैसा लगता है.

विज्ञापन

तुम कितना कमाते हो

पहली ही डेट पर किसी से यह पूछना कि वह कितना कमाता या कमाती है गलत है. आप किसी से जब उसकी कमाई पूछते हैं तो सामने वाले व्यक्ति को लग सकता है कि आपको रिलेशनशिप में व्यक्ति से ज्यादा उसके पैरों की परवाह है. एकदूसरे की फाइनेंशियल कंडीशन जानना जरूरी है लेकिन पहली ही डेट पर पैसों (Money) की बात करना सही नहीं है. शुरुआत में आपको खुद अंदाजा लगाना चाहिए और अगर पहली-दूसरी डेट सही जाए तो उसके बाद पैसों से जुड़ी बात करनी चाहिए.

विज्ञापन

तुम्हारे माता-पिता क्या करते हैं

ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने परिवार के बारे में किसी से जल्दी बात करना पसंद नहीं करते हैं. इसीलिए पहली डेट पर परिवार के बारे में बात करने के बजाय एकदूसरे के बारे में बात करने पर सारा फोकस होना चाहिए. परिवार से जुड़ी बातें बाद के लिए रखना ही बेहतर होता है. पहली डेट पर बातें लाइट हों और एकदूसरे से जुड़ी ज्यादा हों तो बेहतर है.

विज्ञापन

पहली डेट पर क्या पूछ सकते हैं आप

  • तुम्हें किस तरह के गाने सुनना पसंद है.
  • तुम अपनी छुट्टियों में क्या करना पसंद करते हैं.
  • आखिरी बार कहां घूमने गए थे.
  • ऐसा कुछ जो इस साल करना चाहते हैं.
  • किस तरह की फिल्में देखना पसंद करते हो.
  • क्या खाना पसंद है.
  • ऑफिस में किस तरह समय बीतता है.
  • क्या ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाते हो.
  • दोस्तों के साथ वीकेंड्स पर क्या करना पसंद है.
  • डांस करना अच्छा लगता है या नहीं.

यह भी पढ़ें – 34 से 38 की उम्र में अफेयर क्यों करने लगती हैं महिलाएं? रिलेशनशिप कोच ने दिया जवाब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola