गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ ही हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है, लेकिन हाइड्रेट रहने के लिए सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं है। हमारे शरीर को गर्मी और इससे जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए स्मार्ट आदतों, लाइफस्टाइल में बदलाव और हेल्दी खाने की जरूरत होती है। हल्के, ढीले-ढाले और हल्के रंग के कपड़े पसीने को सोखने और शरीर पर गर्मी से होने खुजली और जलन से बचाते हैं। इसके लिए कॉटन और लिनन जैसे कपड़े अच्छे ऑप्शन साबित हो सकते हैं। वसंत कुंज के इंटरनल मेडिसिन फोर्टिस हॉस्पिटल के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप पानी पीने के अलावा क्या-क्या कर सकते हैं?
एक्टिविटी का प्लान
गर्मी में तापमान बढ़ने पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। शारीरिक एक्टिविटी का प्लान सुबह जल्दी या देर शाम को बनाएं, जब बाहर का तापमान ठंडा हो। इससे आपको पसीना कम आएगा और आप डिहाइड्रेशन से बच सकेंगे।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में लूज मोशन बढ़ने के 5 कारण? जानें शुरुआती संकेत, लक्षण और बचाव
सही वेंटिलेशन
बाहर जाते समय छायादार जगह की तलाश करें। घर के अंदर आरामदायक माहौल बनाए रखने के लिए पंखे, कूलर या एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करें। सही वेंटिलेशन गर्मी को कम करता है। साथ ही इस मौसम में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
हल्का और हेल्दी खाना
मसालेदार खाना आपके शरीर की गर्मी को बढ़ा सकता है। इसे नेचुरल रूप से ठंडा रखने के लिए मौसमी फलों, सलाद और सब्जियों को डाइट में शामिल करें, जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है जैसे कि तरबूज, खीरा और खट्टे फल अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं।
स्किन की देखभाल जरूरी
सनबर्न के कारण शरीर को ठंडा रखना मुश्किल हो सकता है। हमेशा एसपीएफ 30 या उससे ज्यादा वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। बाहर निकलते समय टोपी पहनें और साथ में छाता जरूर रखें।
ये संकेत न करें इग्नोर
ज्यादा पसीना आना, चक्कर आना, मांसपेशियों में ऐंठन या मतली जैसे लक्षण गर्मी से थकावट के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में तुरंत ठंडा होना, आराम करना और शरीर में पानी की कमी को पूरा करना बहुत जरूरी है। वहीं अगर ये लक्षण बढ़ जाते हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें- दिल्ली एम्स में महिला पेशेंट के लिए नया फरमान, टेस्ट के लिए पूरी हो ये शर्त
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
9 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
15 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
15 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
16 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines