Soybean Manchurian: सोयाबीन एक रिच प्रोटीन फूड है। इसकी मदद से लोग कई तरह की डिशेज जैसे- आलू-सोयाबीन, सोया चाप या सोया पुलाब आदि बनाकर खाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोयाबीन मंचूरियन का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए सोयाबीन मंचूरियन बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
ये स्वाद में बहुत चटपटा और स्पाइसी होता है। अगर आपको स्नैक में कुछ चटपटा खाने का मन है तो ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है, तो चलिए जानते हैं सोयाबीन मंचूरियन (Soybean Manchurian) बनाने की रेसिपी-
सोयाबीन मंचूरियन बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 1 कटोरी सोयाबीन(बड़ी वाली)
- 2 चम्मच दही
- 2 चुटकी काली मिर्च पाउडर
- 4 चम्मच कॉर्न स्टार्च
- 2 बड़े चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- स्वादनुसार नमक
- स्वादनुसार लाल मिर्च पाउडर
- जरूरत अनुसार धनिया पाउडर
अभी पढ़ें – जलेबी के बिना अधूरा है दशहरे का जश्न, इस विधि से घर पर बनाकर सबको खिलाएं
सोयाबीन मंचूरियन कैसे बनाएं? (How To Make Soybean Manchurian)
- सोयाबीन मंचूरियन बनाने के लिए आप सबसे पहले गर्म पानी में सोयाबीन की बड़ियों को भिगोकर रख दें।
- फिर थोड़ी देर बार बाद आप इनको निकाल लें और निचोड़कर अलग रख लें।
- इसके बाद आप इन बड़ियों में दही, काली मिर्च पाउडर, आधा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट और स्वादनुसार नमक और मिर्च डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर अलग रख लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें।
- फिर आप इसमें बड़ियों को डालकर फ्राई करके एक प्लेट में निकालकर रख लें।
- इसके बाद आप कढ़ाई में बचे हुए तेल में प्याज, शिमला मिर्च, और टमाटर डालें।
- फिर आप इसमें बचे हुए मसाले, सोया सॉस और केचअप डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसके बाद आप इसको थोड़ी देर ढककर पकाएं।
- फिर आप इसमें कॉर्न स्टार्च और थोड़ा सा पानी डालकर मिलाएं।
- इसके बाद आप इसको थोड़ी देर धीमी आंच पर पकाएं और गैस बंद कर दें।
- अब आपका स्वादिष्ट सोयाबीन मंचूरियन बनकर तैयार हो चुका है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
12 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
14 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
20 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
21 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
22 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines